[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Kantara Chapter 1 Trailer: अद्भुत लोककथाओं और भव्य युद्ध दृश्य के साथ लौट रहा है ‘कंतारा’ का प्रीक्वल, सामने आए ट्रेलर ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

Kantara Chapter 1 Trailer: अद्भुत लोककथाओं और भव्य युद्ध दृश्य के साथ लौट रहा है ‘कंतारा’ का प्रीक्वल, सामने आए ट्रेलर ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

0
Kantara Chapter 1 Trailer: अद्भुत लोककथाओं और भव्य युद्ध दृश्य के साथ लौट रहा है ‘कंतारा’ का प्रीक्वल, सामने आए ट्रेलर ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
कंतारा: चैप्टर 1 का ट्रेलर, फोटो- इंस्टाग्राम

Kantara Chapter 1 Trailer: होम्बले फिल्म्स की “कंतारा: चैप्टर 1” को लेकर फैंस के बीच गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है. ऋषभ शेट्टी स्टारर 2022 में रिलीज हुई कंतारा ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता पाई थी. तभी से इसके प्रीक्वल का इंतजार किया जा रहा था. आखिरकार मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जो रहस्यमयी लोककथाओं, आस्था और भव्य दृश्यों का मेल दिखाते हुए एक शानदार सिनेमाई अनुभव का वादा करता है. आइए आपको पूरी डिटेल देते हैं.

कैसा है कंतारा: चैप्टर 1 का ट्रेलर?

22 सितंबर को रिलीज किए गए ट्रेलर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, पौराणिक कथाओं और लोककथाओं का संगम दिखाया गया है. यह ट्रेलर दर्शकों को आध्यात्मिक और रहस्यमयी दुनिया की झलक कराता है. फिल्म का फोकस भारतीय परंपराओं और संस्कृति पर है, लेकिन इसे ग्लोबल लेवल पर पेश किया गया है.

मेकर्स और क्रिएटिव टीम

फिल्म को होम्बले फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है. इसकी क्रिएटिव टीम में म्यूजिक डायरेक्टर: बी. अजनीश लोकनाथ, सिनेमैटोग्राफर: अरविंद कश्यप और प्रोडक्शन डिजाइनर: विनेश बंग्लान शामिल हैं.

ये टीम फिल्म को शानदार विजुअल्स और गहरी इमोशनल कहानी के साथ पेश कर रही है.

रिलीज डेट और भाषाएं

‘कंतारा: चैप्टर 1’ 2 अक्टूबर को दुनियाभर में रिलीज होगी. यह फिल्म सिर्फ कन्नड़ में ही नहीं बल्कि हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, बंगाली और अंग्रेजी में भी रिलीज होगी. इस तरह यह अलग-अलग भाषाओं के दर्शकों तक पहुंचते हुए भारतीय संस्कृति को वैश्विक स्तर पर पेश करेगी.

यह भी पढ़े: Zubeen Garg Last Wish: जुबीन गर्ग की आखिरी इच्छा जानकर पसीज जाएगा दिल, जानें उन्होंने क्या कहा था

यह भी पढ़े: Jolly LLB 3 Box Office Records: ‘जॉली एलएलबी 3’ ने वीकेंड पर बनाया रिकॉर्ड, एक झटके में टाइगर-अक्षय कुमार के बाद सनी देओल को छोड़ा पीछे

Previous article CPL 2025 चैंपियन बना TKR, 5वीं खिताबी जीत पर गदगद शाहरुख खान, तो कीरोन पोलार्ड ने इस वर्ल्ड रिकॉर्ड से मचाई खलबली
Next article Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel