[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Remembering SD Burman: राजा-महाराजा के परिवार से ताल्लुक रखते थे एसडी बर्मन, फिर भी क्यों सताता था एक जोड़ी चप्पल का डर

Remembering SD Burman: राजा-महाराजा के परिवार से ताल्लुक रखते थे एसडी बर्मन, फिर भी क्यों सताता था एक जोड़ी चप्पल का डर

0
Remembering SD Burman: राजा-महाराजा के परिवार से ताल्लुक रखते थे एसडी बर्मन, फिर भी क्यों सताता था एक जोड़ी चप्पल का डर

Remembering SD Burman: भारतीय सिनेमा संगीत जगत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एसडी बर्मन की आज 49वीं जयंती है. सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर एसडी बर्मन का असली नाम सचिन देव बर्मन था. बहुमुखी प्रतिभाओं के धनी एसडी बर्मन की सबसे खास बात यह थी कि वह किसी भी परिस्थिति के मुताबिक म्यूजिक बना देते थे. उनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं कि वह राजा-महाराजा के घर से ताल्लुक रखते थे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें लेकर इंडस्ट्री में एक बात काफी चर्चा में रहती थी कि एसडी बर्मन काफी कंजूस हैं. आइए बताते हैं कि उन्हें ऐसा क्यों कहा जाता था.

शाही परिवार से थे एसडी बर्मन

म्यूजिक डायरेक्टर सचिव देव बर्मन का जन्म 1 अक्टूबर 1906 में त्रिपुरा के शाही परिवार में हुआ था. उनके पिता एमआरएन देव एक जाने-माने सितारवादक और ध्रुपद थे. बता दें कि एसडी बर्मन के पिता त्रिपुरा के महाराज के बेटे थे. वहीं, उनकी मां निर्मला देवी मणिपुर की राजकुमारी थीं. लेकिन इसके बावजूद एडी बर्मन बहुत ही सरल जीवन जीते थे. संगीतकार ने अपनी पढ़ाई कलकत्ता विश्वविद्यालय से पूरी करने के बाद साल 1932 में कोलकाता के रेडियो स्टेशन में गायक के रूप में जुड़े थे.

एसडी बर्मन का शुरुआती करियर

एसडी बर्मन ने बतौर सितार वादन संगीत की दुनिया में कदम रखा था. इसके बाद शुरुआती दिनों में उन्होंने कई बांग्ला और हिंदी फिल्मों के लिए गाने भी गाए. लेकिन फिर साल 1944 में वह मुंबई आ गए थे. यहां आने के दो साल बाद 1946 में एसडी बर्मन को फिल्म शिकारी और आठ दिन में संगीत देने का मौका ऑफर मिला. इसके बाद संगीतकार ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

एडी बर्मन को सताता था ये डर

एसडी बर्मन ने अपनी मेहनत और काबिलियत से सफलता की बुलंदियों को हासिल किया. लेकिन उनके बार में एक बात मशहूर थी कि संगीतकार एसडी बर्मन बहुत कंजूस थे. इससे जुड़ा उन दिनों एक किस्सा काफी चर्चे में रहता था कि संगीतकार जब भी मंदिर जाते थे तब उन्हें हर वक्त अपनी एक जोड़ी चप्पल खोने का डर सताता था. इसके लिए उन्होंने एक उपाय निकला था. वह जब भी मंदिर जाते थे तब अपनी दोनों चप्पलों को एक साथ नहीं उतारते थे. जब उनसे इसके बारे में सवाल किया गया तब उन्होंने बताया कि आजकल शहर में चप्पल चोरी की वारदात बढ़ गई है. इसपर उनके दोस्त ने पूछा कि अगर चोर ने दोनों चप्पल खोज ले तो? तब एसडी बर्मन ने कहा कि, अगर चोर इतनी चप्पलों में से दोनों चप्पल खोज निकालता है, तो सच में वह इसका हकदार है.

Also Read: Remembering Vinod Mehra: सिर्फ रेखा से करते थे विनोद मोहब्बत, जाने एक प्रेम कहानी जो रह गई अधूरी

Previous article Smart Meter: स्मार्ट मीटर लगाने से क्या होगा फायदा, लगाने से पहले उपभोक्ताओं को बताया जाएगा लाभ
Next article Diwali : अंधकार में एक दीया अंतर्मन में
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel