[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood ‘धमाल 4’ बनेगी हिट, रिलीज से पहले ही रवि किशन की भविष्यवाणी, बोले- अब ‘धुरंधर’ के बाद कॉमेडी का दौर शुरू

‘धमाल 4’ बनेगी हिट, रिलीज से पहले ही रवि किशन की भविष्यवाणी, बोले- अब ‘धुरंधर’ के बाद कॉमेडी का दौर शुरू

0
‘धमाल 4’ बनेगी हिट, रिलीज से पहले ही रवि किशन की भविष्यवाणी, बोले- अब ‘धुरंधर’ के बाद कॉमेडी का दौर शुरू
‘धमाल 4’ की टीम और रवि किशन, फोटो- इंस्टाग्राम

Ravi Kishan On Dhamaal 4: एक्टर और नेता रवि किशन ने अपनी आने वाली फिल्म ‘धमाल 4’ को लेकर अपडेट दिया है. उन्होंने दावा किया है कि यह फिल्म कॉमेडी जॉनर को फिर से बड़ा बना सकती है. ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ को दिए गए एक इंटरव्यू में रवि किशन ने कहा,“यह फिल्म पूरी तरह से मस्ती से भरी होगी. अभी अक्षय कुमार की वो फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ चल रही है. अब धुरंधर, एक्शन का दौर गया और कॉमेडी का सीजन आया. हर 6 महीने में लोगों का टेस्ट बदलता है. हम पिछले 34 सालों से यह देख रहे हैं.”

रवि किशन ने कहा- यह फिल्म बहुत बड़ी हिट लग रही है

उन्होंने इसी इंटरव्यू में कहा, “अब कॉमेडी का दौर है और इसी समय में ‘धमाल’ बहुत अच्छा चलेगी क्योंकि यह बहुत अच्छी तरह से लिखी गई फिल्म है. इसके सारे जोक्स सही जगह पर लगेंगे और इसके गाने भी हिट होंगे. इसलिए समय बहुत अच्छा है और मुझे यह फिल्म बहुत बड़ी हिट लग रही है. मैं इसमें ‘पाइरेट’ बना हूं और फिर मैं ‘मिर्जापुर’ में भी एक बहुत ही दमदार किरदार में आ रहा हूं.”

Dhamaal 4 Cast: ‘धमाल 4’ की स्टारकास्ट

डायरेक्टर इंद्र कुमार के निर्देशन में बन रही ‘धमाल 4’ इस फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म है. इसकी शुरुआत 2007 में हुई थी. इसके बाद साल 2007 में धमाल आया, उसके बाद साल 2011 में डबल धमाल और फिर साल 2019 में टोटल धमाल आया था. पहली फिल्म की कहानी चार बेरोजगार दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो गोवा में छिपे खजाने की तलाश में निकलते हैं और एक पुलिस अफसर उनके पीछे पड़ जाता है. ‘धमाल 4’ में इस बार कई सितारे नजर आएंगे, जिनमें अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, रवि किशन, ईशा गुप्ता, संजय मिश्रा, जावेद जाफरी, संजीदा शेख शामिल हैं.फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

यह भी पढ़ें- आज तक किसी ने मेरे आंसू नहीं देखे… रवि किशन ने आखिर ऐसा क्यों कहा? सुनते ही रो पड़ी बेटी, VIDEO

यह भी पढ़ें- रणवीर की ‘धुरंधर’ का फायदा उठा गई 13 साल पुरानी भोजपुरी फिल्म, रवि किशन बोले- फिल्म के प्रोड्यूसर्स करोड़पति बन गए

Previous article Maruti Suzuki Baleno खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने 7,500 रुपये तक बढ़ाए दाम, देखें नई कीमतें
Next article बिहार असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में जनरल कैटेगरी को झटका, 43 साल के हुए तो मौका खत्म!
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel