[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood शादी में न बुलाए जाने पर नन्ही फैन ने किया सवाल, विजय देवरकोंडा ने दिया जवाब

शादी में न बुलाए जाने पर नन्ही फैन ने किया सवाल, विजय देवरकोंडा ने दिया जवाब

0
शादी में न बुलाए जाने पर नन्ही फैन ने किया सवाल, विजय देवरकोंडा ने दिया जवाब
Rashmika-Vijay wedding

Rashmika-Vijay wedding : साउथ सिनेमा के चर्चित स्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी शादी को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया है. वीडियो में उनकी एक छोटी फैन बड़ी मासूमियत से दोनों से सवाल करती नजर आती है.

शादी में न बुलाने पर बच्ची ने जताई नाराजगी

दरअसल, एक बच्ची ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि वह विजय देवरकोंडा की बहुत बड़ी फैन है. अगर वह उनकी इतनी बड़ी फैन है तो फिर उनकी शादी में उसे बुलाया क्यों नहीं गया. उसने शिकायत करते हुए कहा कि “क्या मैं आपकी फैन नहीं हूं? फिर हमारे बारे में क्या?” बच्ची का यह प्यारा वीडियो इंटरनेट पर तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है. कई यूजर्स ने भी इस वीडियो पर मजेदार रिएक्शन भी दिए हैं.

विजय देवरकोंडा का प्यार भरा जवाब

जब यह वीडियो विजय देवरकोंडा तक पहुंचा तो उन्होंने भी इसे नजर अंदाज नहीं किया. एक्टर ने बच्ची को जवाब देते हुए कहा कि “प्यारी बच्ची… मैं तुम्हें लंच के लिए अपने घर बुलाऊंगा. तुम्हें कौन-सा खाना और मिठाई पसंद है, मुझे बताओ. हम घर पर वही सब बनवाकर साथ में खुशी-खुशी खाएंगे.”

Image 50
शादी में न बुलाए जाने पर नन्ही फैन ने किया सवाल, विजय देवरकोंडा ने दिया जवाब 3

रश्मिका मंदाना ने भी किया रिएक्ट

एक्रट्रेस रश्मिका मंदाना ने भी इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाई हैं. उन्होंने बच्ची के लिए प्यार जताते हुए उसे एक खास गिफ्ट देने की बात कहा है. इसके बाद फैंस इस कपल के इस प्यारे अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

कपल ने कब की शादी ?

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 26 फरवरी को राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर में शादी के बंधन में बंधे है. दोनों कपल ने अपनी शादी शाही अंदाज में की है. उसके बाद उन्होंने 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिशेप्शन पार्टी रखा था, जिसमें उनके परिवार, दोस्त, बॉलीवुड और टॉलीवुड के कई स्टार शामील हुए थे.

यह भी पढ़ें: कौन है वो लड़का, जिसके साथ चुपके से मैच देखने गई थीं तृप्ति डिमरी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel