[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood क्या इस तारीख को शादी करेंगे रश्मिका-विजय? वायरल कार्ड से वेडिंग-रिसेप्शन का खुलासा

क्या इस तारीख को शादी करेंगे रश्मिका-विजय? वायरल कार्ड से वेडिंग-रिसेप्शन का खुलासा

0
क्या इस तारीख को शादी करेंगे रश्मिका-विजय? वायरल कार्ड से वेडिंग-रिसेप्शन का खुलासा
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का कार्ड, फोटो- इंस्टाग्राम

Vijay Deverakonda–Rashmika Mandanna Wedding: साल 2026 की पहली बड़ी सेलिब्रिटी शादी का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. जी हां, साउथ इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को लेकर ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि दोनों फरवरी में सात फेरे लेंगे. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वेडिंग इनवाइट ने हलचल मचा दी है. दावा किया जा रहा है कि यह कार्ड उनके शादी और रिसेप्शन की तारीख और जगह के बारे में बता रहा है. हालांकि अब तक न रश्मिका और न ही विजय ने इस पर आधिकारिक बयान दिया है.

26 फरवरी को होगी शादी?

वायरल हो रहे कार्ड में लिखा है कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी 2026 को एक छोटे और निजी समारोह में शादी करेंगे. कार्ड में लिखा हुआ है, मैं आपको एक खास खबर देने और अपनी जिंदगी के बेहद महत्वपूर्ण पल का हिस्सा बनने के लिए इनवाइट कर रहा हूं. परिवार के प्यार और आशीर्वाद के साथ, रश्मिका और मैं 26.02.26 को एक छोटे और निजी समारोह में शादी करने जा रहे हैं. हम अपनी जिंदगी के इस नए चैप्टर की शुरुआत कर रहे हैं और इस खुशी के मौके को अपने उन करीबियों के साथ मनाना चाहते हैं, जो हमारे सफर का हिस्सा रहे हैं. आपकी मौजूदगी और आशीर्वाद इस दिन को हमारे लिए और भी खास बना देंगे.

हैदराबाद में रिसेप्शन की तैयारी

वायरल कार्ड के मुताबिक शादी के बाद 4 मार्च 2026 को शाम 7 बजे से हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित ताज कृष्णा में रिसेप्शन रखा जाएगा. हालांकि, अभी तक श्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की ओर से इस निमंत्रण को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है.

सोशल मीडिया पर फैंस की बधाइयों की बाढ़

जैसे ही यह कार्ड इंटरनेट पर सामने आया, फैंस सोशल मीडिया पर दोनों को बधाई देने लगे. कई यूजर्स कार्ड को एक्स पर शेयर कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें10 किलो वजन और नो ग्लैमर लुक में दिखे राजकुमार राव, ट्रांसफॉर्मेशन पर पत्रलेखा का रिएक्शन

Previous article कुछ हल्का खाने का है मन, तो एक बार जरूर ट्राई करें सूप राइस 
Next article बेबी गर्ल के लिए रॉयल संस्कृत नाम,अपनी बेटी के लिए चुनें ये अर्थपूर्ण और शाही नाम
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel