[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood शादी के बंधन में बंधे रश्मिका-विजय, पहली तस्वीरें आई सामने

शादी के बंधन में बंधे रश्मिका-विजय, पहली तस्वीरें आई सामने

0
शादी के बंधन में बंधे रश्मिका-विजय, पहली तस्वीरें आई सामने
Rashmika Mandanna Wedding Photos

Rashmika Mandanna Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी जिंदगी के नए सफर की शुरुआत की है. दोनों ने अपने शादी के जश्न को परंपरागत और रॉयल अंदाज में मनाया, जिसमें भारतीय रस्मों और रीति-रिवाजों की पूरी छटा देखने को मिली. उदयपुर के शानदार सेटअप में हुई इस शादी में हल्दी, संगीत और अन्य रस्मों का रंग-बिरंगा माहौल साफ नजर आया. दुल्हन रश्मिका अपने पारंपरिक परिधान में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं विजय देवरकोंडा ने शाही पोशाक में शादी के जश्न को और भी भव्य बना दिया. परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में दोनों ने इस खास दिन को यादगार बना दिया, और फैंस के लिए ये शादी किसी सपने जैसी रॉयल छटा लेकर आई है.

रश्मिका का विजय के लिए खास नोट

रश्मिका मंदाना ने शादी की तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, ”हाय मेरे प्यारों, अब आपको मिलवाती हूं “मेरे पति” से! 💘 श्री विजय देवरकोंडा!! ❤️ वो शख्स जिसने मुझे सच्चे प्यार का मतलब बताया,
वो शख्स जिसने मुझे सुकून का एहसास कराया! 🤍 वो शख्स जिसने रोज़ मुझे ये भरोसा दिलाया कि बड़े सपने देखना बिलकुल ठीक है और हमेशा कहा कि मैं कुछ बड़ा कर सकती हूं, उससे भी ज्यादा, जो मैंने कभी सोचा भी नहीं था! 🤍 वो शख्स जिसने मुझे कभी यह महसूस नहीं होने दिया कि मैं डांस न कर सकूं… वो शख्स जिसने मुझे सिखाया कि दोस्तों के साथ यात्रा करना सबसे शानदार अनुभव है, और सच कहूं तो मैं इस शख्स पर एक पूरी किताब लिख सकती हूं! 🤍 मैं वही औरत बन पाई हूं, जो मैं हमेशा बनना चाहती थी, क्योंकि आपने उसे वो बनाया जो आज है! मैं सच में धन्य हूं! 🤍 विज्जु, मैं हमेशा उन भावनाओं को शब्दों में बयां करने में फेल रहती हूं जो मैं आपके लिए महसूस करती हूं!! मैंने हमेशा आपको यही कहा है!! लेकिन अब अचानक मेरी सारी उपलब्धियां, संघर्ष, खुशियां, दुःख, जीवन की हर बात – सब कुछ बहुत ज्यादा मायने रखने लगा है – और ये सब इसलिए है क्योंकि मेरे पास आप हैं – हर पल के सबसे बड़े हिस्सा बनने के लिए! ❤️ मैं इतनी-इतनी-इतनी खुश हूं कि आपकी पत्नी बनने वाली हूं! आपकी पत्नी बनने के लिए! आपकी पत्नी कहलाने के लिए!! 💃🏻💃🏻❤️ अब तो पूरी पार्टी टाइम है!! 💃🏻❤️ चलो मिलकर अपनी जिंदगी को सबसे शानदार बनाते हैं! मैं आपसे बेहद प्यार करती हूँ! ❤️

विजय ने रश्मिका के लिए लिखा इमोश्नल नोट

विजय ने शादी की तस्वीरें शेयर कर लिखा, ”एक दिन, मुझे उसकी बहुत याद आई. इतनी याद आई कि ऐसा लग रहा था कि अगर वह मेरे साथ होती तो मेरा दिन और भी बेहतर होता. जैसे अगर वह मेरे सामने बैठकर खाना खा रही होती तो मेरे खाने का मजा और बढ़ जाता. जैसे अगर वह मेरे साथ वर्कआउट कर रही होती तो यह मजेदार बन जाता और थकावट कम लगती. जैसे मुझे बस उसकी जरूरत थी– सिर्फ यह महसूस करने के लिए कि मैं कहीं भी रहूं, घर और सुकून उसके साथ ही है. तो, मैंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त को… अपनी पत्नी बना लिया. 😀❤️ 26.02.2026”

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने दी विजय-रश्मिका को शुभकामनाएं, कपल के लिए लिखी खास पंक्तियां

Previous article मस्तान बाबा के मजार शरीफ में फातेहा खानी की
Next article दूरदर्शन पर प्रसारित हुई भुरकुंडा के फिल्म निर्माता की फिल्म
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel