[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Ramayana: पति रणबीर कपूर के ‘राम’ रूप पर फिदा आलिया, बोलीं- उन्होंने खूबसूरती से काम किया

Ramayana: पति रणबीर कपूर के ‘राम’ रूप पर फिदा आलिया, बोलीं- उन्होंने खूबसूरती से काम किया

0
Ramayana: पति रणबीर कपूर के ‘राम’ रूप पर फिदा आलिया, बोलीं- उन्होंने खूबसूरती से काम किया
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर, फोटो- इंस्टाग्राम

Ramayana: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपने पति रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म ‘रामायण’ को लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रही हैं. एक वर्चुअल इंटरैक्शन के दौरान आलिया ने न सिर्फ फिल्म का प्रमोशन किया, बल्कि रणबीर की जमकर तारीफ भी की. उन्होंने फैंस से अपील की कि जब फिल्म का पहला टीजर रिलीज हो, तो उसे ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट करें. रामायण का टीजर आज यानी 2 अप्रैल को मेकर्स जारी करेंगे.

आलिया भट्ट ने ‘राम’ की पहली झलक का किया रिव्यू

आलिया भट्ट ने कहा, “रामायण यूनिट कल रिलीज होने वाली है. यह ‘राम यूनिट’ कहलाती है. मैं इसे अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करूंगी, तो आप सभी से फिर से निवेदन है कि इसे जरूर सपोर्ट करें.” अपने पति रणबीर कपूर के परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, “यह बिल्कुल शानदार है. मुझे लगता है रणबीर ने बहुत ही खूबसूरती से काम किया है और मैं आप सभी के इसे देखने का इंतजार नहीं कर पा रही हूं.”

‘रामायण’ का टीजर और रिलीज डेट

निर्देशक नितेश तिवारी की इस मेगा बजट फिल्म का पहला टीजर आज रिलीज होने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी लंबाई करीब 2 मिनट 38 सेकंड है और इसे ‘U’ सर्टिफिकेट मिला है यानी हर उम्र के लोग इसे देख सकते हैं. इससे पहले फिल्म की झलक लॉस एंजेलिस और न्यूयॉर्क में दिखाई जा चुकी है, जहां इसे शानदार रिस्पॉन्स मिला था. निर्माता नमित मल्होत्रा और टीम अब मुंबई में इसके ग्रैंड लॉन्च की तैयारी कर रही है.

दमदार स्टारकास्ट

फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे, जबकि साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभाएंगी. इसके अलावा यश रावण के रोल में, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में दिखाई देंगे. यह फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होगी. पहला पार्ट दीवाली 2026 पर और दूसरा पार्ट दीवाली 2027 पर सिनेमाघरों में आएगा.

यह भी पढ़ें- Ramayana में अपने किरदार पर पहली बार बोले रणबीर कपूर, भगवान राम के रूप में आए नजर

Previous article 6000mAh बैटरी के साथ ग्लोबली लॉन्च हुआ Redmi A7 Pro, जानें फीचर्स
Next article बिहार में बनेगा देश का दूसरा फोरलेन रेल ब्रिज, एक साथ गुजर सकेंगी 3-3 ट्रेनें, जानिए प्लानिंग
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel