[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Sholay 2: क्या 50 साल बाद बनेगा अमिताभ-धर्मेंद्र की ‘शोले’ का सीक्वल? राम गोपाल वर्मा बोले- गब्बर का बेटा…

Sholay 2: क्या 50 साल बाद बनेगा अमिताभ-धर्मेंद्र की ‘शोले’ का सीक्वल? राम गोपाल वर्मा बोले- गब्बर का बेटा…

0
Sholay 2: क्या 50 साल बाद बनेगा अमिताभ-धर्मेंद्र की ‘शोले’ का सीक्वल? राम गोपाल वर्मा बोले- गब्बर का बेटा…
Sholay Turns 50

Sholay 2: हिंदी सिनेमा के जिग्गज फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी फ्लॉप फिल्म ‘राम गोपाल वर्मा की आग’ के बारे में बात की, जो अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की सुपरहिट फिल्म ‘शोले’ पर आधारित है. साथ ही राम गोपाल वर्मा ने बताया कि जीपी सिप्पी और साशा सिप्पी ने उन्हें ‘शोले’ की सीक्वल के लिए एक कहानी सुनाई थी, जिसमें गब्बर का बेटा अपने पिता की मौत का बदला लेता है. हालांकि, इसपर काम नहीं हो पाया और आज 50 साल बाद भी ‘शोले’ का सीक्वल तैयार नहीं हो सका. आइए बताते हैं ऐसा क्यों?

क्या थी शोले 2 की कहानी?

राम गोपाल वर्मा ने कोमल नाहटा के साथ बातचीत में बताया कि उनके पास एक दिन साशा सिप्पी का कॉल आया और उन्होंने कहा कि वह उनसे मिलना चाह रहे हैं. जब राम गोपाल वर्मा साशा सिप्पी से मिलने पहुंचे, तो उन्होंने बताया कि वह शोले का सीक्वल बनाना चाहते हैं. राम गोपाल वर्मा ने आगे बताया कि उनके पास सीक्वल की कहानी भी तैयार थी. कहानी के मुताबिक, “महबूबा गाने के बाद हेलन का किरदार गब्बर के साथ रात बिताता है. हेलन के किरदार से गब्बर को जूनियर गब्बर होता है. अब जूनियर गब्बर अपने पिता की मौत का बदला लेना चाहता है. वीरू और बसंती जब राधा से मिलने आते हैं तो गब्बर का बेटा उन्हें किडनैप कर लेता है. इसके बाद, उनका बेटा बदला लेने आता है.”

इस एक्टर को कास्ट करना चाहते थे साशा सिप्पी

राम गोपाल वर्मा ने इंटरव्यू में आगे बताया कि साशा सिप्पी ‘शोले’ के सीक्वल में जैकी चैन को भी कास्ट करना चाहते थे. हालांकि, राम गोपाल वर्मा ने इस फिल्म का हिस्सा बनने से मना कर दिया और फिर उन्हें शोले का रीमेक बनाने का आइडिया आया. राम ने यह भी बताया कि फिल्म ‘राम गोपाल वर्मा की आग’ बनाने के समय उन्होंने क्रिएटिव ब्लॉक का सामना किया और कई गलत फैसले भी लिए. मामलूम हो कि राम गोपाल वर्मा की आग साल 2007 में सिनेमाघरों रिलीज हुई थी, जो बहुत बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी.

यह भी पढ़े: Sikandar: सलमान खान की फिल्म में धांसू एक्शन और इमोशंस का जबरदस्त मेल, कटप्पा फेम सत्यराज ने उड़ाए लोगों के होश

Previous article Premanand Ji Maharaj: क्या आप समय को महत्व नहीं देते हैं? हो जाएं सावधान, प्रेमानंद जी महाराज ने बताई समय की उपयोगिता
Next article Numerology: मूलांक 8 के लिए किस अंक वाले बनते हैं बेस्ट जीवनसाथी?
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel