[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood ‘धुरंधर 2’ के बाद क्या करेंगे जमील मामू? जानें Rakesh Bedi की अपकमिंग फिल्मों की पूरी लिस्ट

‘धुरंधर 2’ के बाद क्या करेंगे जमील मामू? जानें Rakesh Bedi की अपकमिंग फिल्मों की पूरी लिस्ट

0
‘धुरंधर 2’ के बाद क्या करेंगे जमील मामू? जानें Rakesh Bedi की अपकमिंग फिल्मों की पूरी लिस्ट
Rakesh Bedi

Rakesh Bedi: फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज भले ही बड़े स्टारकास्ट और खासकर रणवीर सिंह के नाम पर प्रमोट की गई हो, लेकिन रिलीज के बाद जिस किरदार ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं, वह है जमील जमाली, जिसे शानदार तरीके से निभाया है राकेश बेदी ने.

फिल्म में उनका किरदार एक ऐसे शख्स का है, जो करीब 45 सालों से पाकिस्तान में रहकर एक सीक्रेट स्पाई के तौर पर काम कर रहा होता है. इस चौंकाने वाले ट्विस्ट ने दर्शकों को पूरी तरह हैरान कर दिया और थिएटर में बैठे लोग दंग रह गए.

ट्विस्ट ने जीता दर्शकों का दिल

जमील जमाली के किरदार का खुलासा फिल्म का सबसे बड़ा सरप्राइज साबित हुआ. दर्शकों ने इसे कहानी का टर्निंग पॉइंट बताया. इस रोल ने न सिर्फ फिल्म को नई ऊंचाई दी, बल्कि राकेश बेदी की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ हो रही है.

पहले पार्ट में भी उनका प्रदर्शन दमदार रहा था, लेकिन दूसरे भाग में उनका किरदार पूरी कहानी का केंद्र बन गया है. यही वजह है कि अब हर कोई जानना चाहता है कि आगे वे किन फिल्मों में नजर आएंगे.

आने वाली फिल्मों को लेकर चर्चा तेज

IMDB के मुताबिक, राकेश बेदी आने वाले समय में कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा हो सकते हैं. बताया जा रहा है कि वे अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म Welcome to the Jungle में नजर आ सकते हैं. इसके अलावा वरुण धवन और पूजा हेगड़े स्टारर Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai में भी उनकी मौजूदगी की चर्चा है.

इतना ही नहीं, रोहित शेट्टी की Golmaal 5 और इमतियाज अली की अपकमिंग फिल्म में भी उनके शामिल होने की खबरें सामने आ रही हैं. हालांकि इन फिल्मों को लेकर आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है.

सीनियर आर्टिस्ट, दमदार पहचान

राकेश बेदी लंबे समय से इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और अपनी कॉमिक टाइमिंग व दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं. धुरंधर 2 में उन्होंने एक ऐसे नेता का किरदार निभाया है, जो हालात के हिसाब से अपनी चाल चलता है. पहले पार्ट में जहां वे एक साधारण नेता नजर आते हैं, वहीं दूसरे भाग में उनका असली चेहरा सामने आता है- एक ऐसा जासूस, जो वर्षों से दुश्मन देश में रहकर अपने मिशन को अंजाम दे रहा है.

यही वजह है कि उनका यह किरदार दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुका है.

यह भी पढ़ें: सोनम कपूर के दूसरे बेटे की पहली तस्वीर इंटरनेट पर छाई, फैंस बरसा रहे प्यार

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel