[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood ‘राजा शिवाजी’ बनकर छाए रितेश देशमुख, दमदार टीजर ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

‘राजा शिवाजी’ बनकर छाए रितेश देशमुख, दमदार टीजर ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

0
‘राजा शिवाजी’ बनकर छाए रितेश देशमुख, दमदार टीजर ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
Raja Shivaji Teaser Out

Raja Shivaji Teaser Out: बॉलीवुड में ऐतिहासिक फिल्मों का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है और इसी कड़ी में रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का टीजर रिलीज होते ही चर्चा का विषय बन गया है. भव्य सेट, दमदार डायलॉग्स और शानदार विजुअल्स के चलते यह टीजर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह फिल्म मराठा साम्राज्य के महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और उनके संघर्षों पर आधारित है, जिसे बड़े पैमाने पर दर्शकों के सामने पेश किया जा रहा है.

टीजर में दिखा बगावत और स्वराज्य का जोश

टीजर की शुरुआत संजय दत्त की प्रभावशाली आवाज से होती है, जिसमें वह सवाल उठाते हैं- “मराठा के मुकद्दर में मौत लिखी है या गुलामी?” इस संवाद के साथ ही फिल्म के संघर्ष, विद्रोह और युद्ध की झलक सामने आती है. टीजर में रितेश देशमुख छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में बेहद दमदार नजर आ रहे हैं. उनका लुक और अभिनय दर्शकों को खासा प्रभावित कर रहा है. फिल्म में शिवाजी और संभाजी के संघर्ष, चुनौतियों और स्वराज्य के लिए दिए गए बलिदान को प्रमुखता से दिखाया गया है.

स्टार कास्ट ने बढ़ाई फिल्म की भव्यता

फिल्म में अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, फरदीन खान और जेनेलिया देशमुख जैसे कलाकारों की झलक भी देखने को मिलती है. वहीं संजय दत्त का खलनायक रूप टीजर में अलग ही प्रभाव छोड़ता है.

कब रिलीज होगी फिल्म?

‘राजा शिवाजी’ फिल्म को रितेश देशमुख ने खुद लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है, जो उनके करियर की सबसे बड़े प्रोजेक्ट में से एक मानी जा रही है. फिल्म का संगीत मशहूर जोड़ी अजय-अतुल ने तैयार किया है, जबकि सिनेमैटोग्राफी का जिम्मा संतोष सिवान ने संभाला है.

इस फिल्म की शूटिंग वाई, महाबलेश्वर, सतारा और मुंबई जैसे खूबसूरत लोकेशनों पर की गई है. यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. खास बात यह है कि बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला आमिर खान द्वारा प्रोड्यूस फिल्म ‘एक दिन’ से होगा, जिसमें जुनैद खान और साई पल्लवी नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ के बाद क्या करेंगे जमील मामू? जानें Rakesh Bedi की अपकमिंग फिल्मों की पूरी लिस्ट

Previous article अप्रैल में मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी मेट्रो, खेमनीचक स्टेशन पर नहीं मिलेगा स्टॉप
Next article चैत्र पूर्णिमा पर करें चंद्रदेव के 108 नामों का जाप, जानें जरूरी नियम और लाभ
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel