[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Raid 2 Box Office: ‘छावा’ के बाद अजय देवगन के ‘रेड 2’ की बारी, 2025 की दूसरी ब्लॉकबस्टरर बनने के करीब

Raid 2 Box Office: ‘छावा’ के बाद अजय देवगन के ‘रेड 2’ की बारी, 2025 की दूसरी ब्लॉकबस्टरर बनने के करीब

0
Raid 2 Box Office: ‘छावा’ के बाद अजय देवगन के ‘रेड 2’ की बारी, 2025 की दूसरी ब्लॉकबस्टरर बनने के करीब
Raid 2 will soon become 2nd blockbuster after chhaava

Raid 2 Box Office Collection: अजय देवगन की 1 मई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘रेड 2’ साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल थी. फिल्म ने रिलीज होते बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है. दर्शकों और क्रिटिक से शानदार रिस्पांस बटोरने के बाद कमाई के मामले में भी फिल्म ने झंडे गाड़ दिए हैं. राज कुमार गुप्ता की ओर से निर्देशित फिल्म ने पांच दिनों में 79 करोड़ रुपये कमा लिए हैं और बहूत जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर ले जाएगी. फिल्म की तूफानी रफ्तार से ऐसा तय है कि बहुत जल्द ‘रेड 2’ एक बड़ा माइलस्टोन हासिल करने वाली है और वह है 2025 की दूसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनने का रिकॉर्ड. पहली नंबर पर अब भी विक्की कौशल की ‘छावा’ ने अपनी जगह बनाई हुई है. ऐसे में रेड 2 किन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ेगी आइए बताते हैं.

रेड 2 बनेगी दूसरी ब्लॉकबस्टर

2025 में कई बेहतरीन बॉलीवुड फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिनमें से 800 करोड़ कमा कर ‘छावा’ अब भी टॉप पर है. हालांकि, इसके बाद जिन फिल्मों ने अभी रेड 2 से ज्यादा का कलेक्शन किया है, उनके रिकॉर्ड जल्द ही टूटने वाले हैं. इनमें निचे दी गई फिल्मों के नाम शामिल हैं:

  • अक्षय कुमार की स्काई फाॅर्स- 113.62 करोड़
  • सलमान खान की सिकंदर- 110.36 करोड़
  • सनी देओल की जाट- 87.61 करोड़
  • अक्षय कुमारी की केसरी चैप्टर 2- 81.23 करोड़

वहीं, अबतक शाहिद कपूर की देवा (34.37 करोड़), जॉन अब्राहम की द डिप्लोमैट (38.97 करोड़), इमरजेंसी (18.4 करोड़) और फतेह (13.36 करोड़) जैसी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को चकनाचूर कर चुकी है.

रेड 2 के बारे में…

राज कुमार गुप्ता की डायरेक्टोरियल फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर इनकम टैक्स अफसर अमय पत्न्याक के किरदार में दमदार वापसी किए हैं. वहीं, रितेश देशमुख खलनायक और वाणी कपूर, अजय की पत्नी की भूमिका में हैं. फिल्म की कहानी रितेश शाह, करण व्यास और जयदीप यादव ने लिखी है और इसे पैनोरमा स्टूडियो और टी-सीरीज फिल्म्स के बैनर तले अभिषेक पाठक, कुमार मंगत पाठक, भूषण कुमार, गौरव नंदा, कृष्ण कुमार और प्रज्ञा सिंह ने प्रोड्यूस किया है.

यह भी पढ़े: Jaat Box Office Collection Day 26: 26वें दिन ‘जाट’ की हालत पंचर, सनी देओल की बादशाहत खत्म

Previous article शुभ संकेतों के साथ भी आता है सूर्यग्रहण, जानें कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण
Next article Bihar News: वकील से बदतमीजी अरवल एसपी को पड़ा भारी, गिरफ्तारी का वारंट जारी 
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel