[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Raid 2 में अजय देवगन साथ काम करने पर वाणी कपूर का रिएक्शन, बोलीं- सम्मान की बात…

Raid 2 में अजय देवगन साथ काम करने पर वाणी कपूर का रिएक्शन, बोलीं- सम्मान की बात…

0
Raid 2 में अजय देवगन साथ काम करने पर वाणी कपूर का रिएक्शन, बोलीं- सम्मान की बात…
Raid 2 Box Office Collection Day 22

Raid 2: अजय देवगन स्टारर ‘रेड 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म में इस बार दो नए चेहरे नजर आ रहे हैं. पहला खलनायक के किरदार में रितेश देशमुख और दूसरा अजय देवगन की पत्नी की भूमिका में वाणी कपूर. राज कुमार गुप्ता की ओर से निर्देशित फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. अब फिल्म की एक्ट्रेस वाणी कपूर ने अजय देवगन संग स्क्रीन शेयर करने पर बात की है. उनके लिए अजय के साथ काम करना बहुत ही सम्मान की बात है.

अजय देवगन साथ काम करने पर तोड़ी चुप्पी

वाणी कपूर ने एएनआई के साथ खास इंटरव्यू में अजय देवगन के साथ काम करने को सम्मान की बात बताई. उन्होंने कहा, “अभिनेताओं के लिए हमेशा ऐसे लोगों की एक बकेट लिस्ट होती है, जिनके साथ वे रचनात्मक रूप से सहयोग करना चाहते हैं. मैं हमेशा से अजय देवगन के काम की बहुत बड़ी फैन रही हूं. वह कैमरे पर प्रकृति की एक ताकत हैं और मेरे पास उनकी बहुत सारी फिल्में हैं, जो मुझे बहुत पसंद हैं. इसलिए अजय सर के साथ स्क्रीन साझा करना सम्मान की बात है, जिन्हें हमारे देश के ऑल टाइम बेस्ट एक्टर में से एक माना जाता है.”

‘मैं अपनी खुशी को रोक नहीं….’

एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि उनके साथ काम करना और सेट पर उन्हें देखना एक कलाकार के तौर पर मेरे अनुभव को बेहतर बनाने में मदद करेगा. रेड सबसे मनोरंजक प्रासंगिक फिल्मों में से एक है और इसमें अजय सर ने कमाल का अभिनय किया है! इसलिए, मैं वास्तव में अपनी खुशी को रोक नहीं पा रही हूं कि मैं उनकी विशाल फ्रैंचाइज का हिस्सा हूं, जो निश्चित रूप से दुनिया भर के लोगों का फिर से मनोरंजन करेगी.”

यह भी पढ़े: Raid 2 vs The Bhootnii: अजय देवगन की ‘रेड 2’ ने उतारा ‘द भूतनी’ का भूत, रविवार को बॉक्स ऑफिस पर लगा ब्रेक

Previous article आरडीएस कॉलेज में स्वयंसेवकों ने की सफाई
Next article बच्चों को हो धार्मिक महापुराणों की जानकारी
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel