[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Kesari Chapter 2 में अक्षय कुमार संग काम करने पर आर. माधवन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- उन्होंने जबरदस्ती…

Kesari Chapter 2 में अक्षय कुमार संग काम करने पर आर. माधवन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- उन्होंने जबरदस्ती…

0
Kesari Chapter 2 में अक्षय कुमार संग काम करने पर आर. माधवन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- उन्होंने जबरदस्ती…
Kesari 2 Box Office Collection Day 3

Kesari Chapter 2: जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित अक्षय कुमार की कोर्ट रूम ड्रामा ‘केसरी चैप्टर 2’ की स्क्रीनिंग मंगलवार को चाणक्यपुरी, पीवीआर सिनेमा में आयोजित की गई. यहां कई बड़े-बड़े हस्तियों ने शिरकत की. यह फिल्म 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. अब फिल्म बुकिंग भी शुरू हो गई है. फिल्म में अक्षय के साथ आर. माधवन और अनन्या पांडे भी मुख्य भूमिकाओं में हैं.

इस बीच स्क्रीनिंग से आर. माधवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता ने अक्षय कुमार संग काम करने पर बात की है. साथ ही उन्होंने कहा कि यह उनके और दक्षिण भारतीय वालों के लिए यह काफी गर्व करने वाली बात है कि अक्षय नार्थ के होने के बावजूद सी. शंकरन नायर का किरदार बखूबी निभा रहे हैं.

आर. माधवन ने जताया अक्षय कुमार का आभार

आर. माधवन ने स्क्रीनिंग के दौरान कहा, ‘मैं अक्षय सर का दो वजह से बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं. पहला तो ये कि उनकी वजह से वह इतने बड़े सुपरस्टार हैं और वह जब ऐसी कहानियां लेते हैं तो दुनियाभर में यह कहानी गूंजेगी. और हमारी जो नई जेनेरशन है, जो इसे सिर्फ इतिहास के पन्नों में पढ़ती है, उनको पता चल जायेगा कि वहां हुआ क्या था और हम किस टाइप के लोग हैं.

दूसरी बात यह कि मैं दक्षिण भारत का हूं और मुझे शर्मिंदगी है कि मैं खुद शंकर नायर के बारे में कभी नहीं सुना, ना ही पढ़ा. और मुझे इस फिल्म इंडस्ट्री के बारे में बहुत बड़ा गर्व है कि अक्षय पाजी जैसे इंसान शंकर नायर कर रहे हैं. और मैं दक्षिण भारत का होने के बावजूद नार्थ का किरदार निभा रहा हूं, इनके अगेंस्ट. ये इसी इंडस्ट्री में हो सकता है.

‘मुझे इतिहास का हिस्सा बना दिया…’

अभिनेता ने अपनी बात को खत्म करते हुए आखिर में कहा, ‘इनकी (अक्षय कुमार) तपस्या की जो लिमिट है, उसे मैं बयां नहीं कर सकता इस फिल्म के लिए उन्होंने मजबूरन एक्ट करवाया, उन्होंने फैसला सुना दिया था कि माधवन ही करेगा ये रोल. धर्मा जी और इन्होने जो कष्ट उठाई है मुझे इस फिल्म का हिस्सा बनाने में, उसके लिए मैं बहुत-बहुत धन्यवाद महसूस करता हूं. आपने मुझे इतिहास का हिस्सा बना दिया.’

यह भी पढ़े: Kesari Chapter 2 Advance Booking Day 1: पहले ही दिन लाखों में सिमटी केसरी 2 की कमाई, स्काई फाॅर्स से भी बुरा रहा हाल

Previous article ChatGPT 4.1 हुआ लॉन्च : अब देगा स्मार्ट जवाब, समझेगा लंबा कंटेंट और करेगा मल्टीटास्किंग
Next article बिहार में एक ऐसा शिक्षक जिसे 30 साल तक नहीं मिली सैलरी, अब रिटायर होने के बाद इंसाफ की लगा रहा गुहार
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel