[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Prachi Desai Birthday: 17 साल की उम्र में इस टीवी सीरियल से रखा एक्टिंग की दुनिया में कदम, ऐसे बनी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस

Prachi Desai Birthday: 17 साल की उम्र में इस टीवी सीरियल से रखा एक्टिंग की दुनिया में कदम, ऐसे बनी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस

0
Prachi Desai Birthday: 17 साल की उम्र में इस टीवी सीरियल से रखा एक्टिंग की दुनिया में कदम, ऐसे बनी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस

Prachi Desai Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्राची देसाई का नाम इंडस्ट्री की जानी-मानी और खुसूरत एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है. वह कई बड़ी फिल्मों जैसे बोल बच्चन, वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई में नजर आ चुकी हैं. आज हम उनके बारे में इतनी बात उनके 36वें जन्मदिन पर कर रहे हैं. 12 सितंबर 1988 को गुजरात के सूरत में जन्मी प्राची देसाई को आज शायद ही कोई नहीं जानता होगा. ऐसे में आज उनके बर्थडे स्पेशल पर हम उनके बारे में कई रोचक किस्सों के बारे में बताएंगे.

प्राची देसाई के बारे में

प्राची देसाई ने अपनी स्कूली पढ़ाई पंचगनी के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट से की है. उनका बचपन से एक्टिंग की तरफ रुझान ज्यादा था. यही वजह है कि इंडस्ट्री में कदम रखने के लिए प्राची ने बचपन से अपने करियर पर फोकस रखा था.

प्राची देसाई के टीवी सीरियल्स और शो

प्राची देसाई ने अपना एक्टिंग डेब्यू सिल्वर स्क्रीन से नहीं बल्कि छोटे परदे यानी टीवी सीरियल्स से किया था. दरअसल, प्राची जब महज 17 साल की थीं, तब उन्होंने अपने पहले सीरियल ‘कसम से’ में नजर आईं. एक्ट्रेस की खुबसूरती और एक्टिंग से वह लोगों में चाह गईं. यह सीरियल तीन साल तक चला. तीन साल बाद एक्ट्रेस की डिमांड इतनी अधिक बढ़ गई थी कि उनके पास कई ऑफर्स आए. और ऐसे वह अपने पहले सीरियल से काफी मशहूर हो गई थीं. टीवी सीरियल ही नहीं, एक्ट्रेस डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 2’ में भी नजर आ चुकी हैं. बता दें कि दर्शकों का दिल जीतने वाली ये एक्ट्रेस इस शो की भी विजेता बनी थीं. इसके बाद वह कुछ पल के लिए स्टारप्लस के टीवी सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ में भी नजर आई थीं.

Also Read Akshay Kumar Birthday: जब लाखों की फैन फॉलोइंग रखने वाले अक्षय कुमार इस एक्ट्रेस पर हुए फिदा, दिल ही नहीं कमरे में भी लगाईं तस्वीरें

Also Read Shriya Saran Birthday: जब आर माधवन को ‘आई लव यू’ कहने से पहले हंसने लगीं श्रेया, फिल्म से भी गंवाया हाथ

प्राची देसाई बॉलीवुड डेब्यू

प्राची देसाई ने अपना बॉलीवुड डेब्यू साल 2008 में आई फिल्म ‘रॉक ऑन’ से किया था. आपको बता दें कि इस फिल्म का ऑफर एक्ट्रेस को अपने पहले टीवी सीरियल के दौरान ही मिला था. जिसमें काम करने के बाद एक्ट्रेस टीवी का ही नहीं बल्कि बॉलीवुड का जाना माना चेहरा बन गई थीं.

प्राची देसाई की फिल्में

प्राची देसाई ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई है. उनके फिल्मों की बात करें तो एक्ट्रेस लाइफ पार्टनर, तेरी मेरी कहानी, रॉक ऑन 2, वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई, कार्बन, अजहर, पुलिसगीरी, फॉरेंसिक और आई मी और मैं जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं.

Previous article Chandra Grahan 2024: लगने वाला है साल का आखिरी चंद्रग्रहण, इस दौरान करें इन मंत्रों का जाप, होगा ये फायदा
Next article हरियाणा: राजनीतिक हाशिये पर बंसीलाल, देवीलाल और भजनलाल के परिवार
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel