[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Pooja Hegde Birthday: बॉलीवुड के इस एक्टर के साथ काम करने के लिए पूजा ने बेले काफी पापड़, ठुकरा डाला ये बड़ा ऑफर

Pooja Hegde Birthday: बॉलीवुड के इस एक्टर के साथ काम करने के लिए पूजा ने बेले काफी पापड़, ठुकरा डाला ये बड़ा ऑफर

0
Pooja Hegde Birthday: बॉलीवुड के इस एक्टर के साथ काम करने के लिए पूजा ने बेले काफी पापड़, ठुकरा डाला ये बड़ा ऑफर

Pooja Hegde Birthday: साउथ फिल्मों से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े का नाम इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शुमार है. आज पूजा अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं. पूजा हेगड़े का जन्म 13 अक्टूबर, 1990 में मुंबई में हुआ था. एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत तमिल फिल्म ‘मुगामुडी’ से की थी. पूजा ने अपने अबतक के एक्टिंग करियर में सबसे ज्यादा साउथ की फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा वह कुछ हिंदी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि एक्ट्रेस को बॉलीवुड की पहली फिल्म एक शर्त की वजह से मिली थी. अगर नहीं तो आइए बताते हैं.

पूजा हेगड़े का बॉलीवुड डेब्यू

पूजा हेगड़े ने अपना बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘मोहन जोदारो’ से किया था. उस वक्त फिल्म के मेकर्स को एक नए चेहरे की तलाश थी. उसी वक्त आशुतोष गोवारिकर की पत्नी ने पूजा हेगड़े को एक ऐड में देखा और पूजा को फिल्म ऑफर कर दिया. अब अगर बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर ऋतिक रोशन के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिलेगा तो भला कौन सी एक्ट्रेस इसे रिजेक्ट करेगी. लेकिन कोई भी चीज आसानी से कहां मिलती है. निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने पूजा के सामने एक शर्त रख दिया था.

क्या थी आशुतोष गोवारिकर की शर्त?

आशुतोष गोवारिकर ने पूजा हेगड़े के सामने शर्त रखी कि अगर वह इस फिल्म में काम करना चाहती हैं, तो जब तक वह फिल्म रिलीज नहीं हो जाती तब तक एक्ट्रेस किसी भी क्षेत्रीय भाषा की फिल्म में काम नहीं करेंगी. जिसपर पूजा हेगड़े ने तुरंत हामी भर दी. लेकिन इस बीच उनके हाथ से दिग्गज निर्देशक मणीरत्नम के ऑफर को ठुकराना पड़ा था.

बॉक्सऑफिस पर फ्लॉप हुई फिल्म

पूजा हेगड़े की 2016 की फिल्म ‘मोहन जोदारो’ आशुतोष गोवारिकर की सबसे महंगी फिल्मों में से एक थी. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू नहीं चला पाई और फ्लॉप हो गई. लेकिन इसके बावजूद पूजा को इस बात की बहुत खुशी थी कि वह अपने पसंदीदा एक्टर के साथ स्क्रीन शेयर कर पाई थीं. इस बात का खुलासा उन्होंने खुद करते हुए बताया था कि कि जब वह 12 साल की थीं तभी से उनके क्रश ऋतिक रोशन हैं.

Also Read: Hrithik Roshan Upcoming Movies: बॉक्स ऑफिस के टूटेंगे रिकॉर्ड्स, जब रिलीज होंगी ऋतिक रोशन की ये 3 फिल्में

Also Read: Ajay Devgn Upcoming Movies: सिंघम अगेन से सन ऑफ सरदार 2 तक, चलता रहेगा अजय देवगन की फिल्मों का सिलसिला

Previous article Barhi Vidhan Sabha: बरही विधानसभा सीट पर पिछले 4 चुनावों में 3 बार जीती कांग्रेस
Next article Aaj Ka Rashifal 13 October 2024: वृश्चिक राशि वाले आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें, जानें आज 13 अक्टूबर 2024 का राशिफल
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel