[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood बॉबी देओल संग रिश्ते पर खुलकर बोलीं पूजा भट्ट, ब्रेकअप की वजह बताने से किया इनकार

बॉबी देओल संग रिश्ते पर खुलकर बोलीं पूजा भट्ट, ब्रेकअप की वजह बताने से किया इनकार

0
बॉबी देओल संग रिश्ते पर खुलकर बोलीं पूजा भट्ट, ब्रेकअप की वजह बताने से किया इनकार
बॉबी देओल और पूजा भट्ट, फोटो-इंस्टाग्राम

बॉबी देओल ने साल 1996 में तान्या देओल से शादी की थी. हालांकि, तान्या से शादी करने से पहले उनका नाम एक्ट्रेस और फिल्म निर्माता पूजा भट्ट के साथ भी जुड़ चुका था. अब कई साल बाद पूजा ने बॉबी के साथ अपने पुराने रिश्ते पर खुलकर बात की है. उन्होंने न केवल इस रिश्ते को स्वीकार किया, बल्कि बॉबी की दिल खोलकर तारीफ की.

बॉबी देओल को बताया जादुई इंसान

विक्की लालवानी को दिए एक इंटरव्यू में पूजा भट्ट से उनके और बॉबी देओल के रिश्ते को लेकर सवाल पूछा गया. जब उनसे पूछा गया कि क्या वह और बॉबी एक-दूसरे से प्यार करते थे, तो उन्होंने कहा, “बिल्कुल, हम एक-दूसरे से प्यार करते थे. आखिर उनसे प्यार न करने की क्या वजह हो सकती है? हम दोनों जिंदगी में अलग-अलग दिशाओं में आगे बढ़ गए. वह मेरी जिंदगी का बहुत खूबसूरत और जादुई दौर था. बॉबी एक बेहद खास और जादुई इंसान थे, जिनके साथ समय बिताना बहुत अच्छा लगता था.”

ब्रेकअप की वजह पर बोलने से किया इनकार

पूजा भट्ट ने कहा कि वह आज इतने सालों बाद अपने रिश्ते के टूटने की वजह पर चर्चा नहीं करना चाहतीं. उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि आज बैठकर यह बताना सही होगा कि हमारा रिश्ता क्यों खत्म हुआ. हमारा रिश्ता था और हमने इसे कभी छिपाया भी नहीं. आज बॉबी शादीशुदा हैं, उनके बड़े बच्चे हैं और उनका करियर शानदार दौर से गुजर रहा है. मैंने उन्हें ‘एनिमल’ में बहुत पसंद किया. उनकी सफलता देखकर मुझे बहुत खुशी होती है.” पूजा ने आगे कहा, “किसी रिश्ते के खत्म होने की वजहों में जाने से बेहतर है उसकी अच्छी यादों को सम्मान दिया जाए. वह रिश्ता तब तक चला, जब तक चलना था. जिंदगी में आगे बढ़ने के साथ सम्मान और गरिमा बनाए रखना बहुत जरूरी है.”

करियर में फिर चमके बॉबी देओल

बॉबी देओल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1995 में रिलीज हुई ‘बरसात’ से की थी. इसके बाद उन्होंने ‘गुप्त’, ‘सोल्जर’, ‘हमराज’ और ‘अपने’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया. हाल के कुछ सालों में ‘एनिमल’ और ‘रेस 3’ जैसी फिल्मों ने उनके करियर को नई ऊंचाई दी है. वह फिल्म ‘बंदर’ और फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें- क्या थी सुष्मिता सेन और ललित मोदी के ब्रेकअप की असली वजह? हुआ खुलासा

Previous article सहरसा के विकास को मिलेगी नई रफ्तार? मंत्री के सामने रखी गईं तीन बड़ी जनहितकारी मांगें
Next article सरायकेला पुलिस की बड़ी सफलता: प्रोजेक्ट मिलाप से 55 गुमशुदा परिजनों से मिले, 133 मोबाइल भी हुए बरामद
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel