[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Pati Patni Aur Woh Do Collection: फिल्म की चौथे दिन घटी रफ्तार, मंडे टेस्ट में लगा झटका

Pati Patni Aur Woh Do Collection: फिल्म की चौथे दिन घटी रफ्तार, मंडे टेस्ट में लगा झटका

0
Pati Patni Aur Woh Do Collection: फिल्म की चौथे दिन घटी रफ्तार, मंडे टेस्ट में लगा झटका
आयुष्मान खुराना, फोटो- इंस्टाग्राम

Pati Patni Aur Woh Do Collection Day 4: ‘पति पत्नी और वो 2’ को लेकर रिलीज से पहले अच्छी चर्चा थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म दर्शकों को खास प्रभावित करती नजर नहीं आ रही है. निर्देशक मुदस्सर अजीज की इस रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. फिल्म ने शुरुआती दिनों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया और अब इसके बॉक्स ऑफिस आंकड़े भी चिंता बढ़ाते दिख रहे हैं.

पहले सोमवार को गिरी कमाई

‘पति पत्नी और वो 2’ ने रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को 4 करोड़ की ओपनिंग की थी. हालांकि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में हल्का उछाल देखने को मिला. शनिवार और रविवार को फिल्म ने मिलाकर करीब 13.50 करोड़ का कारोबार किया. सोमवार आते ही फिल्म की रफ्तार फिर धीमी पड़ गई. sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, रिलीज के पहले सोमवार को फिल्म ने सिर्फ 3.25 करोड़ का कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 20.75 करोड़ तक पहुंच गई है. ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार को डिस्काउंट टिकट ऑफर का थोड़ा फायदा फिल्म को मिल सकता है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म अपने प्रीक्वल से काफी पीछे चल रही है.

Image 248
Pati patni aur woh do collection: फिल्म की चौथे दिन घटी रफ्तार, मंडे टेस्ट में लगा झटका 3

पहले पार्ट के मुकाबले फीका रहा सीक्वल

साल 2019 में रिलीज हुई ‘पति पत्नी और वो’ को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था. उस फिल्म में कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे लीड रोल में थे. पहले पार्ट ने रिलीज के पहले सोमवार को ही 5.7 करोड़ की कमाई कर ली थी. वहीं शुरुआती चार दिनों में फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन .41.64 करोड़ पहुंच गया था. इसके मुकाबले ‘पति पत्नी और वो 2’ चार दिनों में सिर्फ 20.75 करोड़ ही कमा पाई है. यानी नई फिल्म का प्रदर्शन पहले पार्ट की तुलना में लगभग आधा रह गया है.

यह भी पढ़ें- फाइनली आरजे माहवश ने युजवेंद्र चहल संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बताया दोनों के बीच क्या है सच

Previous article Bhagalpur. सदर अस्पताल में आज का ओपीडी शेड्यूल जारी, मरीजों के इलाज के लिए डॉक्टर तैयार
Next article राजा शिवाजी का जलवा कायम, 18वें दिन भी करोड़ों की कमाई
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel