[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood 50 करोड़ के क्लब से दूर रह जाएगी ‘पति पत्नी और वो दो’? 11वें दिन हुआ बुरा हाल, जानें आंकड़े

50 करोड़ के क्लब से दूर रह जाएगी ‘पति पत्नी और वो दो’? 11वें दिन हुआ बुरा हाल, जानें आंकड़े

0
50 करोड़ के क्लब से दूर रह जाएगी ‘पति पत्नी और वो दो’? 11वें दिन हुआ बुरा हाल, जानें आंकड़े
पति पत्नी और वो दो, फोटो- इंस्टाग्राम

Pati Patni Aur Woh Do Collection Day 11: आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी की नई फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ अब थियेटर्स में हांफती हुई नजर आ रही है. सिनेमाघरों में इस फिल्म को दो हफ्ते हो चुके हैं. दर्शकों से मिले-जुले रिस्पॉन्स के बाद अब बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का खेल खत्म होता दिख रहा है. Sacnilk आंकड़ों को देखकर लगता है कि यह फिल्म भारत में 50 करोड़ रुपये का नेट आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी.

11वें दिन लगा बड़ा झटका

इस फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 29 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि दूसरे वीकेंड पर 7.35 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. लेकिन जैसे ही दूसरा सोमवार आया, फिल्म का कलेक्शन करीब 68.6 प्रतिशत तक नीचे गिर गया. 11वें दिन यानी सोमबार को देश भर के 2,840 शोज होने के बाद भी फिल्म 1.02 करोड़ का ही नेट कलेक्शन कर सकी.

Image 360
50 करोड़ के क्लब से दूर रह जाएगी 'पति पत्नी और वो दो'? 11वें दिन हुआ बुरा हाल, जानें आंकड़े 3

फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन

11 दिनों की कमाई को मिलाकर अब भारत में इस फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 37.37 करोड़ रुपये हो चुका है. वहीं अगर भारत में इसके ग्रॉस कलेक्शन बिना टैक्स कटे कुल कमाई की बात करें, तो यह आंकड़ा 44.43 करोड़ तक पहुंचा है. विदेशों में भी फिल्म ने अब तक करीब 7.30 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. इस तरह भारत और विदेश की कमाई को मिलाकर फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 51.73 करोड़ रुपये हो गया है.

बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों से कड़ा मुकाबला

इस समय सिनेमाघरों में एक साथ कई बड़ी फिल्में मौजूद हैं, जिसकी वजह से आयुष्मान खुराना की ‘पति पत्नी और वो दो’ की कमाई की राह बेहद मुश्किल हो गई है. थिएटर्स में पहले से ही मोहन लाल की सस्पेंस थ्रिलर ‘दृश्यम 3’, साउथ की बड़ी फिल्म ‘करप्पु’, रितेश देशमुख की ऐतिहासिक फिल्म ‘राजा शिवाजी’ और अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ जैसी दमदार फिल्में राज कर रही हैं. इन सबके बीच अब बॉक्स ऑफिस पर अनन्या पांडे और लक्ष्य की नई रोमांटिक फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ से सामना करना पर रहा है . इतनी सारी फिल्मों की भीड़ के कारण ‘पति पत्नी और वो दो’ के शोज बहुत कम हो गए हैं और इसके पास दर्शक न के बराबर बचे हैं.

यह भी पढ़ें: मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ ने मंडे टेस्ट में मारी बाजी, वर्किंग डेज में भी शानदार कमाई

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel