[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Hera Pheri 3: क्या बाबूराव ने ‘हेरा फेरी 3’ की रिलीज डेट से उठाया पर्दा? बोले- अगले…

Hera Pheri 3: क्या बाबूराव ने ‘हेरा फेरी 3’ की रिलीज डेट से उठाया पर्दा? बोले- अगले…

0
Hera Pheri 3: क्या बाबूराव ने ‘हेरा फेरी 3’ की रिलीज डेट से उठाया पर्दा? बोले- अगले…
हेरा फेरी 3 की शूटिंग के लिए तैयार परेशान परेश रावल, फोटो- इंस्टाग्राम

Hera Pheri 3: अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म सीरीज “हेरा फेरी” का तीसरा पार्ट यानी “हेरा फेरी 3” फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. फिल्म को लेकर हाल ही में कई तरह की खबरें आईं जैसे कभी स्टारकास्ट के बाहर जाने की बातें, कभी पब्लिसिटी स्टंट के आरोप. इस बीच अब परेश रावल का पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसमें वह ‘हेरा फेरी 3’ की रिलीज डेट का खुलासा करते नजर आ रहे हैं.

परेश रावल ने दिया रिलीज को लेकर हिंट

दरअसल, जब कुछ वक्त पहले “अंदाज अपना अपना” का ट्रेलर री-रिलीज हुआ, तो एक फैन ने एक्स प्लेटफार्म (पहले ट्विटर) पर परेश रावल से पूछा, “मिस्टर तेजा, हम बाबूभाई का इंतजार कर रहे हैं.” इस पर परेश रावल ने जवाब दिया, “जल्दी जल्दी… अगले मानसून से पहले!”

फैंस ने इसे फिल्म की रिलीज को लेकर एक बड़ा हिंट माना. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म 2026 के पहले हाफ में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है. हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी ऐसी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

अक्षय कुमार ने विवादों पर तोड़ी चुप्पी

अक्षय कुमार ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा, “परेश रावल के साथ जो कुछ भी हुआ वो पब्लिसिटी स्टंट नहीं था. मामला लीगल हो गया था. लेकिन अब सब सुलझ चुका है और फिल्म की अनाउंसमेंट कभी भी हो सकती है.” जिससे यह साफ है कि हेरा फेरी 3 की शूटिंग और अनाउंसमेंट दोनों जल्द होने वाली हैं.

क्या था पूरा मामला?

जब परेश रावल ने फिल्म छोड़ी थी तो फैंस निराश हो गए थे. इसके बाद अक्षय कुमार ने भी परेश रावल को लीगल नोटिस भेजा. कुछ वक्त तक यह मामला चला और फिर परेश रावल ने आधिकारिक पुष्टि की कि अब उन दोनों के बीच मामला सुलझ चूका है. हालांकि, इसके बाद कुछ लोगों ने इसे सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट कहा, लेकिन अक्षय ने साफ कर दिया कि ऐसा नहीं है. अब दोनों एक्टर्स की वापसी के बाद फैंस की एक्साइटमेंट चरम पर है.

यह भी पढ़े: Animal Park Release Date: बॉबी देओल ने रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर ‘एनिमल’ के सीक्वल पर तोड़ी चुप्पी, बोले- अब पता…

Previous article बिहार के इस मंदिर में 5 दिनों तक झूले पर विराजमान रहेंगे भगवान विष्णु, शुरू होने वाला है दिव्य आयोजन
Next article Aamir Khan के घर अचानक क्यों पहुंचे 25 आईपीएस ऑफिसर? टीम ने कर दिया खुलासा
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel