[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Hera Pheri 3 छोड़ने के फैसले पर परेश रावल ने फाइनली तोड़ी चुप्पी- फिल्ममेकर के साथ…

Hera Pheri 3 छोड़ने के फैसले पर परेश रावल ने फाइनली तोड़ी चुप्पी- फिल्ममेकर के साथ…

0
Hera Pheri 3 छोड़ने के फैसले पर परेश रावल ने फाइनली तोड़ी चुप्पी- फिल्ममेकर के साथ…

Hera Pheri 3: फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने हाल ही में अपनी आइकॉनिक फ्रैंचाइजी ‘हेरा फेरी’ की तीसरी किस्त का ऐलान किया था. इस पुष्टि के बाद फैंस अपने पसंदीदा किरदारों को एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाते देखने के लिए एक्साइटेड थे.

इस बीच फिल्म में बाबूराव का किरदार निभाने वाले परेश रावल ने तीसरे भाग का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया है, जिसके बाद प्रशंशकों को बहुत बड़ा झटका लगा है. काफी वक्त से खबर थी कि उन्होंने यह फैसला क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से ली. ऐसे में अब एक्टर ने खुद एक पोस्ट शेयर करते हुए इसपर एक बड़ा खुलासा किया है. आइए बताते हैं, उन्होंने क्या कुछ कहा है.

क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से छोड़ी हेरा फेरी 3?

परेश रावल ने फिल्म छोड़ने के फैसले पर खुलासा करते हुए रविवार की सुबह एक ट्वीट शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा, “मैं यह बात रिकॉर्ड में दर्ज करना चाहता हूं, कि ‘हेरा फेरी 3’ से अलग होने का फैसला क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से नहीं था. मैं फिर से दोहराता हूं कि फिल्ममेकर के साथ कोई क्रिएटिव डिसएग्रीमेंट नहीं है. मैं फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन के प्रति प्रेम, सम्मान रखता हूं.” फिलहाल, इस बात से यह तो साफ हो गया कि एक्टर ने क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से फिल्म नहीं छोड़ी है, लेकिन फिर भी उन्होंने अबतक असली वजह नहीं बताई है. हालांकि, एक्टर ने लल्लनटॉप के साथ एक इंंटरव्यू में बताया था कि उनके लिए यह किरदार गले का फंदा बन गया है और वह इससे छुटकारा चाहते थे.

फैंस का चौंकाने वाला रिएक्शन

परेश रावल के इस ट्वीट पर फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट में लिखा, “पैसा कम मिल रहा है या फिर उस किरदार से बोर हो गए हो?” तो वहीं दूसरे यूजर ने प्रियदर्शन को टैग करते हुए लिखा, “अब आपको फिल्म बनानी नहीं चाहिए, क्योंकि वो बात नहीं रह जाएगी.” जबकि, कुछ यूजर्स ने उनसे रिक्वेस्ट किया कि ‘प्लीज कर लो’.

यह भी पढ़े: Jaat की लेडी खलनायक ने केसरी चैप्टर 2 के फ्लॉप होने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- इसका असर अक्षय कुमार…

Previous article Infinix Note 50s रिव्यु: 20 हजार के अंदर दमदार बैटरी और परफॉरमेंस, जानिए कितना परफेक्ट है यह ऑलराउंडर फोन
Next article Museum Day: झारखंड में इन जगहों पर बनेगा साइंस और ट्राइबल म्यूजियम, जानिये क्या होगा खास
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel