[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood OTT Release This Week: नहीं थमेगा OTT पर एंटरटेनमेंट का सिलसिला, स्ट्रीम होगी ये जबरदस्त फिल्में-सीरीज

OTT Release This Week: नहीं थमेगा OTT पर एंटरटेनमेंट का सिलसिला, स्ट्रीम होगी ये जबरदस्त फिल्में-सीरीज

0
OTT Release This Week: नहीं थमेगा OTT पर एंटरटेनमेंट का सिलसिला, स्ट्रीम होगी ये जबरदस्त फिल्में-सीरीज
OTT Release This Week

OTT Release This Week: फरवरी महीने की शुरुआत काफी धमाकेदार होने वाली है. इस हफ्ते एक नहीं, दो नहीं, बल्कि 5 फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी पर बवाल काटने आ रही है, जिसे देखकर आपका मूड चिल हो जाएगा. इनमें ऑस्कर नामांकित ‘अनुजा’ से लेकर बोमन ईरानी की ‘द मेहता बॉयज’ शामिल है. ऐसे में अगर आप भी इन्हें देखने के लिए बेकरार हैं तो आइए आपको बताते हैं पूरी लिस्ट.

द मेहता बॉयज

द मेहता बॉयज एक पिता और पुत्र की दिल को छू लेने वाली कहानी को दर्शाती है, जो एक 48 घंटे की यात्रा पर निकलते हैं. इस दौरान वह अपने तनावपूर्ण रिश्ते का सामना करते हैं. इस फिल्म में श्रेया चौधरी, बोमन ईरानी, पूजा सारूप, हर्ष सिंह और अविनाश तिवारी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आए हैं. द मेहता बॉयज 7 जनवरी को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी

मिसेज

मिसेज की कहानी एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी शादी के बाद पूरी जिंदगी बदल जाती है. साथ ही इस फिल्म से हर गृहस्त जीवन जीने वाली महिला रिलेट कर सकती है. इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा, कंवलजीत सिंह, सिया महाजन और निशांत दहिया मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं. यह फिल्म 7 फरवरी को Zee5 पर रिलीज होगी.

अनुजा

ऑस्कर नॉमिनेटेड शार्ट फिल्म ‘अनुजा’ की कहानी अनुजा नाम की ही एक लड़की के जीवन पर केंद्रित है, जो एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करती है. उसके पास दो रास्ते आते हैं कि या तो वह बोर्डिंग स्कूल चले जाए या फैक्ट्री में काम करे. ऐसे में वह क्या करटी है और इससे उसकी बहन के जीवन पर क्या असर पड़ता है. आइए आपको बताते हैं. यह 5 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

बड़ा नाम करेंगे

बड़ा नाम करेंगे की कहानी एक जोड़ा, जिसकी अरेंज्ड मैरिज के इर्द-गिर्द घूमती है, जो turbulence का सामना करते हैं. इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में ऋतिक घनशानी, सचिन विद्रोही, राजेश तैलंग और ओम दुबे हैं. यह शो 7 फरवरी को SonyLIV पर स्ट्रीम होगी.

मद्रास्कारण

मद्रास्कारण एक तमिल फिल्म, जिसमें दो अज्ञात व्यक्तियों के बीच एक छोटी सी बहस को दर्शाती है, जो एक जीवन-परिवर्तक संघर्ष में बदल जाती है. इस फिल्म में शेन निगम, ऐश्वर्या दत्ता, गीता कैलासम, निहारिका कोनिडेला और कलैयारासन मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 7 फरवरी को Aha पर रिलीज होगी.

यह भी पढ़े: Grammy Awards 2025: भारतीय-अमेरिकी आर्टिस्ट चंद्रिका टंडन ने इस कैटेगरी में अवॉर्ड किया अपने नाम, यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

Previous article Vastu Tips: इस दिशा में नहीं खाते हैं खाना, तो उजड़ सकती है आपके घर की बरकत
Next article 2025 का बजट भारत को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी हब बनाने में करेगा मदद, केंद्रीय बजट पर बोले प्योर ईवी के फाउंडर निशांत डोंगरी
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel