[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood No Entry 2 क्यों हो रही है लेट? अनीस बज्मी बोले- कुछ फिल्मों की अपनी कुंडली होती है

No Entry 2 क्यों हो रही है लेट? अनीस बज्मी बोले- कुछ फिल्मों की अपनी कुंडली होती है

0
No Entry 2 क्यों हो रही है लेट? अनीस बज्मी बोले- कुछ फिल्मों की अपनी कुंडली होती है
नो एंट्री 2 अपडेट, फोटो- इंस्टाग्राम

No Entry 2: काफी समय से सोशल मीडिया और खबरों में यह बात चल रही थी कि सुपरहिट फिल्म ‘नो एंट्री’ का दूसरा पार्ट यानी ‘नो एंट्री 2’ अब शायद कभी नहीं बनेगी. लोग तरह-तरह की बातें कर रहे थे क्योंकि फिल्म का काम बार-बार रुक रहा था. लेकिन अब इस फिल्म को बनाने वाले डायरेक्टर अनीस बज्मी ने खुद सामने आकर सबको सच बता दिया है. उन्होंने साफ कह दिया है कि यह फिल्म 100% बनेगी और इसे कोई नहीं रोक सकता.

फिल्म बनने में इतनी देरी क्यों हो रही है?

HT City को दिए इंटरव्यू में जब अनीस बज्मी से पूछा गया कि फिल्म शुरू होने में इतनी देर क्यों हो रही है, तो उन्होंने बहुत ही मजेदार जवाब दिया. उन्होंने कहा कि जैसे इंसानों की कुंडली होती है, वैसे ही कुछ फिल्मों की भी अपनी कुंडली होती है. कोई फिल्म बहुत जल्दी बन जाती है, तो किसी को बनने में थोड़ा ज्यादा समय लगता है. उन्होंने यह भी कहा कि ‘नो एंट्री 2’ की कहानी उन्होंने बहुत प्यार से लिखी है और यह उनके करियर की सबसे बेहतरीन कहानियों में से एक है. इसलिए भले ही थोड़ा समय लग रहा है, लेकिन फिल्म बनेगी जरूर.

कौन-कौन से हीरो होंगे इस फिल्म में?

इस फिल्म को लेकर सबसे बड़ा कन्फ्यूजन इसके एक्टर्स को लेकर है. पहले इस फिल्म के लिए वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ का नाम पक्का किया गया था. लेकिन फिर खबर आई कि दिलजीत दोसांझ के पास टाइम नहीं है, इसलिए वह इस फिल्म से बाहर हो गए. इसके बाद सुनने में आया कि वरुण धवन भी शायद इस फिल्म में न रहें. बीच में शाहिद कपूर का नाम भी सामने आया था.

आसान शब्दों में कहें तो फिल्म में कौन-कौन से हीरो काम करेंगे, यह अभी पूरी तरह तय नहीं हुआ है क्योंकि सबकी डेट्स मैच नहीं कर पा रही हैं. लेकिन डायरेक्टर और प्रोड्यूसर जल्द ही नए एक्टर्स का नाम फाइनल कर लेंगे.

यह भी पढ़ें: Naagin 7 Grand Finale: ‘नागिन 7’ के फिनाले को मिला एक्सटेंशन, आखिरी एपिसोड्स में लौट सकते हैं पुराने सितारे

Previous article सड़क हादसे में घायल युवक की जीएमसीएच पूर्णिया में मौत, परिवार में मचा कोहराम
Next article किशनगंज में विश्व साइकिल दिवस पर महाविद्यालय में निकाली गई जागरूकता रैली
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel