[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Prabhu Deva: प्रभु देवा के कहने पर फिल्मी दुनिया से दूरी बनाना चाहती थीं लेडी सुपरस्टार, बोलीं- मुझे लगता था प्यार में समझौता…

Prabhu Deva: प्रभु देवा के कहने पर फिल्मी दुनिया से दूरी बनाना चाहती थीं लेडी सुपरस्टार, बोलीं- मुझे लगता था प्यार में समझौता…

0
Prabhu Deva: प्रभु देवा के कहने पर फिल्मी दुनिया से दूरी बनाना चाहती थीं लेडी सुपरस्टार, बोलीं- मुझे लगता था प्यार में समझौता…
Prabhu Deva and Nayanthara

Prabhu Deva: साउथ की लेडी सुपरस्टार से मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा अपनी खूबसूरती और दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और अपनी एक अलग पहचान बनाई है, लेकिन एक्ट्रेस की जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी था, जब वह फिल्मी दुनिया से दुरी बनाना चाहती थीं. जी हां, ये बात साल 2011 की है, जब नयनतारा बॉलीवुड के मशहूर डांसर और डायरेक्टर प्रभु देवा के साथ रिलेशनशिप में थीं. उस वक्त एक्ट्रेस ने प्यार के लिए अपने करियर को छोड़ने का मन बना लिया था. इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी पकड़ कैसे बनाई आइए आपको बताते हैं.

प्रभु देवा के कहने पर छोड़ना चाहती थीं करियर

नयनतारा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने प्रभु देवा की सलाह पर फिल्मी दुनिया से दुरी बनाने का फैसला कर लिया था. इस बारे में बात करते हुए नयनतारा ने कहा, ‘मैं एक ऐसी स्थिति में थी, जहां मुझे लगता था कि प्यार पाने के लिए समझौता जरूरी है.’ उन्होंने आगे कहा, “मैं एक ऐसे दौर में थी जहां मुझे लगता था कि अगर मुझे अपने जीवन में प्यार चाहिए तो मुझे समझौता करना होगा. मैं बहुत कमजोर और युवा थी.”

नयनतारा की प्यार को लेकर समझ

नयनतारा ने कहा कि ‘हम इंडस्ट्री में बहुत तरह के रिश्ते देखते हैं. मैं इसे गलत या कुछ और नहीं कह रही. हालांकि इसी तरह की यात्रा हम सिनेमा में देखते आ रहे हैं. मुझे उस समय लगता था कि ये ठीक है. हमें कुछ जगहों पर समझौता तो करना ही पड़ेगा. अगर हमारा साथी चाहता है कि हमें ये न करें तो हमें नहीं करना चाहिए. प्यार को लेकर मेरी उस समय यही समझ थी.

‘मैं कुछ बुरे समय से भी गुजरी हूं’

नयनतारा ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा, “इस रिश्ते ने मुझे बनाया है जो मैं आज हूं. मैं कुछ बुरे समय से भी गुजरी हूं. हालांकि, उस बुरे समय से मुझे कुछ सीख भी मिली है. मैं आज जो कर सकती हूं, वो मुझे मालूम पड़ा. मैं पहले बहुत ही अलग तरह की इंसान थी.” मालूम हो कि एक्ट्रेस ने 9 जून, 2022 को महाबलीपुरम में फिल्म डायरेक्टर विग्नेश से शादी की थी. अब कपल को दो बच्चे हैं, जिनकी तस्वीरें वह आए दिन अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते रहती हैं.

Also Read: Nayanthara Birthday: करोड़ों की डेब्यू फिल्म से लेकर फिल्मी लव लाइफ तक, नयनतारा के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप

Also Read: Nayanthara: सुपरस्टार धनुष ने नयनतारा को क्यों भेजा 10 करोड़ का लीगल नोटिस, भड़की एक्ट्रेस, बोलीं- इतना नीचे गिर जाएंगे…

Previous article Bihar News: राजगीर खेल अकादमी में इस महीने से मिलेगा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, कोच को मिलेगी ये सुविधा
Next article Detonator Blast: झारखंड के मधुबन में सुबह-सुबह डेटोनेटर ब्लास्ट, 2 जवान घायल
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel