[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood खून और धूल से सना चेहरा, ‘मायसा’ में रश्मिका मंदाना का पावरफुल ट्रांसफॉर्मेशन

खून और धूल से सना चेहरा, ‘मायसा’ में रश्मिका मंदाना का पावरफुल ट्रांसफॉर्मेशन

0
खून और धूल से सना चेहरा, ‘मायसा’ में रश्मिका मंदाना का पावरफुल ट्रांसफॉर्मेशन
रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘मायसा’ का पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम

Mysaa: पैन-इंडिया स्टार रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मायसा’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म में रश्मिका एक बिल्कुल नए अवतार में नजर आने वाली हैं. माना जा रहा है कि इस फिल्म में वह एक मजबूत और निडर किरदार निभा रही हैं. आज (5 अप्रैल) को उनके जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने नया पोस्टर रिलीज किया है जिसमें रश्मिका का इंटेंस लुक देखने को मिल रहा है. मोनोक्रोम थीम में बने इस पोस्टर में उनके चेहरे पर धूल और खून के निशान दिखाई दे रहे हैं. उनका एक्सप्रेशन गंभीर और ताकत से भरा हुआ है.

अलग अंदाज में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना

पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, “उसने अपनी चमक से राज किया… अपनी ग्रेस से दिल जीते…अब वो आ रही है अपनी बेमिसाल रफ्तार और गुस्से के साथ. टीम मायसा की तरफ से हमेशा की तरह स्टनिंग रश्मिका मंदाना को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं. तैयार हो जाइए उनकी अब तक की सबसे धमाकेदार परफॉर्मेंस के लिए. 2026 में सिनेमाघरों में. पोस्टर को देखकर पता चलता है कि ‘मायसा’ में रश्मिका का किरदार काफी बोल्ड और रफ होगा.

‘रणबाली’ में भी नजर आएगी रश्मिका

इसके अलावा रश्मिका मंदाना ‘रणबाली’ को लेकर भी सुर्खियों में है. विजय देवरकोंडा स्टारर यह फिल्म एक ऐतिहासिक ड्रामा है, जिसे मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बनाया जा रहा है. फिल्म की शूटिंग आंध्र प्रदेश के रायलसीमा क्षेत्र के एक गांव में पूरी की गई. इस दौरान विजय और रश्मिका ने स्थानीय लोगों का धन्यवाद भी किया. मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें दोनों सितारे शूटिंग खत्म होने की खुशी जाहिर करते नजर आए. ‘रणबाली’ की टीम इस पीरियड ड्रामा को खास बनाने के लिए असली लोकेशन्स पर शूटिंग कर रही है. फिल्म का निर्देशन राहुल सांकृत्यायन कर रहे हैं, जबकि प्रोड्यूसर वाई रवि शंकर और नवीन यरनेनी हैं. ‘रणबाली’ 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Previous article कल इन राशि वालों के जीवन में आएगी बड़ी उलझन, इनको लगेगा झटका, पढ़ें 6 अप्रैल का राशिफल
Next article राजस्थान से हारने के बाद गुजरात टाइटंस के बैटिंग कोच मैथ्यू हेडन ने कहा- बड़े मैच में सही फैसलों की सख्त जरूरत होती है
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel