[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood ‘धुरंधर’ की 3000 करोड़ की सफलता पर मुकेश अंबानी ने की तारीफ, जानें रणवीर सिंह ने क्या कहा?

‘धुरंधर’ की 3000 करोड़ की सफलता पर मुकेश अंबानी ने की तारीफ, जानें रणवीर सिंह ने क्या कहा?

0
‘धुरंधर’ की 3000 करोड़ की सफलता पर मुकेश अंबानी ने की तारीफ, जानें रणवीर सिंह ने क्या कहा?
मुकेश अंबानी और रणवीर सिंह, फोटो- इंस्टाग्राम

5 दिसंबर को रिलीज हुई ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी ने रिलीज के साथ ही दुनिया भर में जबरदस्त चर्चा बटोरी है. रणवीर सिंह स्टारर इस एक्शन-जासूसी फिल्म सीरीज को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा प्रदर्शन किया है कि इसे अब एक ग्लोबल सिनेमैटिक फेनोमेनन माना जा रहा है. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ कई बड़े कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है. अब रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अपने शेयरहोल्डर्स को लेटर लिखा जिसमें उन्होंने ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी की सफलता पर तारीफ की.

मुकेश अंबानी का बयान

मुकेश अंबानी ने जियो स्टूडियोज की लगातार बड़ी हिट फिल्मों का उल्लेख करते हुए इस फ्रेंचाइजी को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया. उन्होंने लिखा, “जियो स्टूडियोज ने लगातार तीन सालों तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म देने का एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है, 2024 में ‘स्त्री 2’, 2025 में ‘धुरंधर’, और 2026 में ‘धुरंधर: द रिवेंज’. यह हमारी निरंतरता और निर्विवाद लीडरशिप को साबित करता है. फाइनेंशियल ईयर (FY) 2025-26 में जियो स्टूडियोज ने रिकॉर्ड तोड़ जासूसी एक्शन थ्रिलर फिल्में ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (एक साथ धुरंधर फ्रेंचाइजी) रिलीज कीं, जिन्होंने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस, रिलीज स्ट्रेटेजी, मॉनेटाइजेशन मॉडल और कस्टमर एंगेजमेंट के नए बेंचमार्क बनाए हैं.”

मुकेश अंबानी ने दावा करते हुए कहा, “भारत तो दूर, दुनिया में पहले कभी किसी फिल्म फ्रेंचाइजी को दो भागों के रूप में सोचने, फाइनेंस करने और शूट करने के बाद एक-दूसरे के इतने कम अंतराल पर रिलीज नहीं किया गया था.”

बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक प्रदर्शन

रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी ने भारतीय सिनेमा में कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए हैं. लगभग 350 करोड़ रुपये के संयुक्त बजट में बनी इस सीरीज ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है. पहले भाग ने जहां करीब 1,307 करोड़ रुपये की ग्लोबल कमाई की, वहीं दूसरे भाग ने इससे भी आगे बढ़ते हुए 1,800 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया. कुल मिलाकर पूरी फ्रेंचाइजी ने 3,100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है.

यह भी पढ़ें- Peddi Twitter Review: राम चरण की ‘पेड्डी’ दर्शकों को पसंद आई या नहीं? सामने आए रिव्यू

Previous article वैशाली डीएम को मिला प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड
Next article भागलपुर मंडी अपडेट : सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव, दाल और अनाज के दाम स्थिर
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel