[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood 39 साल के वरुण धवन की मां बनीं 40 साल की मौनी रॉय, ट्रोलिंग पर बोलीं- ‘मुझे कोई फर्क नहीं पड़ा’

39 साल के वरुण धवन की मां बनीं 40 साल की मौनी रॉय, ट्रोलिंग पर बोलीं- ‘मुझे कोई फर्क नहीं पड़ा’

0
39 साल के वरुण धवन की मां बनीं 40 साल की मौनी रॉय, ट्रोलिंग पर बोलीं- ‘मुझे कोई फर्क नहीं पड़ा’
वरुण धवन और मौनी रॉय, फोटो- इंस्टाग्राम

Mouni Roy On Varun Dhawan Mother Role in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में वरुण धवन की ‘फेक मां’ का किरदार निभाने को लेकर मौनी रॉय को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही लोग इस कास्टिंग को लेकर सवाल उठाने लगे थे. सोशल मीडिया पर लोगों ने 40 साल की मौनी को 39 साल के वरुण की मां के रोल में देखने पर मजाक उड़ाया था. हालांकि अब इस पूरे विवाद पर मौनी ने खुलकर बात की है.

Mouni Roy Reacts To Online Trolling: मैं जानती थी कि मैंने फिल्म में क्या किया है’

न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में मौनी रॉय ने कहा, “मैं इस बारे में कुछ नहीं कर सकती थी. लोग क्या कह रहे थे, मुझे उससे कोई फर्क नहीं पड़ा. यह इतना बड़ा मुद्दा बन गया था कि लोग कह रहे थे कि मेकर्स मेरे साथ ऐसा कैसे कर सकते हैं. लेकिन मुझे पता था कि मैंने फिल्म में क्या किया है. मेरे डायरेक्टर बहुत खुश थे और फिल्म से जुड़े बाकी लोग भी.”

Mouni’s First Reaction: रोल सुनकर खुद चौंक गई थी मौनी

मौनी रॉय ने बताया कि जब पहली बार उन्हें यह रोल ऑफर हुआ था, तब उनका रिएक्शन भी कुछ ऐसा ही था. उन्होंने कहा, “सबसे पहले मुकेश छाबड़ा ने मुझे कॉल किया था. जब उन्होंने मुझे रोल के बारे में बताया, तो मेरा पहला रिएक्शन भी यही था. मैं बोली- ‘उसकी मां?’ फिर मैं डेविड सर और फरहाद सामजी से मिलने गई और उन्होंने मुझे पूरी कहानी सुनाई.” मौनी ने आगे कहा, “मैं इतनी हंसी कि पेट में दर्द हो गया. सोचिए, वरुण, मनीष पॉल से कह रहा है- ‘मां का फोन कॉल नहीं चाहिए, पूरी की पूरी मां चाहिए… निरूपा रॉय जैसी.’ और फिर मेरी एंट्री होती है, जहां कोई कहता है- ‘ये मां के लिए थोड़ी छोटी नहीं है?’”

Mouni Roy Praises David Dhawan: ‘डेविड धवन की फिल्में मेरा कम्फर्ट जोन हैं’

मौनी ने डेविड धवन की जमकर तारीफ करते हुए कहा कहा, “मैं डेविड धवन की बहुत बड़ी फैन हूं. उनकी फिल्में मेरे लिए कम्फर्ट वॉच की तरह हैं. उन्होंने कहा था कि यह उनकी आखिरी फिल्म होगी. साथ ही यह कॉमेडी फिल्म थी और मैं पहली बार कॉमेडी कर रही थी, इसलिए मैं इसे लेकर काफी एक्साइटेड थी.”

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही फिल्म

वरुण धवन, मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े, मनीष पॉल, चंकी पांडे और जिमी शेरगिल स्टारर ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को रिलीज के बाद कमजोर रिव्यू मिले. Sacnilk के मुताबिक फिल्म दुनियाभर में सिर्फ 74.23 करोड़ रुपये का कारोबार कर पाई और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई.

यह भी पढ़ें- वर्ड ऑफ माउथ ने बदली ‘मैं वापस आऊंगा’ की किस्मत, इम्तियाज अली ने जताई खुशी, बोले- दर्शकों के प्यार का कमाल है

यह भी पढ़ें- TVF की ‘पंचायत सीजन 5’ में दिखेंगे कई बड़े ट्विस्ट, बनराकस, क्रांति देवी और बिनोद ने दिए ये हिंट

Previous article Very Heavy Rain Forecast: बिहार में अगले 7 दिन भारी! IMD की चेतावनी, इन जिलों में अत्यधिक बारिश का अलर्ट
Next article मधेपुरा के सदर अस्पताल में पोषण पुनर्वास केंद्र का उद्घाटन, अब कुपोषित बच्चों को 21 दिनों तक मिलेगा मुफ्त इलाज
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel