[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood ‘सैयारा’ की 580 करोड़ी सफलता के बाद मोहित सूरी का नया प्रोजेक्ट, अहान-अनीत की वापसी

‘सैयारा’ की 580 करोड़ी सफलता के बाद मोहित सूरी का नया प्रोजेक्ट, अहान-अनीत की वापसी

0
‘सैयारा’ की 580 करोड़ी सफलता के बाद मोहित सूरी का नया प्रोजेक्ट, अहान-अनीत की वापसी
मोहित सूरी, अहान पांडे और अनीत पड्डा, फोटो- इंस्टाग्राम

2025 की सुपरहिट फिल्म सैयारा की सफलता के बाद अब इसकी पूरी टीम एक बार फिर साथ आने जा रही है. निर्देशक मोहित सूरी, यश राज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी और कलाकार अहान पांडे और अनीत पड्डा एक नई रोमांटिक ड्रामा फिल्म के लिए फिर से साथ काम करेंगे. इस फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन इसे 2027 में दुनियाभर में रिलीज करने की योजना है. फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है.

मोहित सूरी बोले- नई शुरुआत जैसा लग रहा है

इस प्रोजेक्ट पर बात करते हुए मोहित सूरी ने कहा कि उसी टीम के साथ दोबारा काम करना उनके लिए बेहद खास है. उन्होंने कहा, “फिर से साथ आना जैसे किस्मत में लिखा था. इस बार मैं खुद को एक नए कलाकार की तरह महसूस कर रहा हूं-थोड़ी एक्साइटमेंट है, थोड़ी घबराहट भी. उम्मीद है कि इस बार भी मेरा म्यूजिक लोगों के दिलों को छू पाएगा.” वहीं अक्षय विधानी ने इस बारे में कहा, “मोहित के साथ काम करने का मतलब सिर्फ फिल्म बनाना नहीं होता- इसका मतलब होता है किसी एहसास, किसी म्यूजिक, या किसी ऐसे पल का पीछा करना, जो परदे पर अंधेरा छा जाने के काफी देर बाद तक भी मन में बसा रहता है.”

‘सैयारा’ की जबरदस्त सफलता बनी बड़ी वजह

‘सैयारा’ ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया था. फिल्म ने दुनियाभर में करीब 580 करोड़ रुपये की कमाई की और यह भारतीय सिनेमा की सबसे सफल रोमांटिक फिल्मों में से एक बन गई. खास बात यह रही कि फिल्म का म्यूजिक भी लंबे समय तक लोगों की जुबान पर छाया रहा और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर ट्रेंड करता रहा. फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी हिट रही कि फैंस ने उन्हें ‘अहनीत’ नाम दे दिया.

रोमांटिक फिल्मों के मास्टर हैं मोहित सूरी

मोहित सूरी इससे पहले आशिकी 2, हमारी अधूरी कहानी और मलंग जैसी फिल्मों के जरिए अपनी खास पहचान बना चुके हैं. उनकी फिल्मों के म्यूजिक और गाने काफी खास होते हैं, जो दर्शकों के दिलों को छू जाते हैं. ‘सैयारा’ के बाद यश राज फिल्म्स के साथ उनकी यह दूसरी फिल्म होगी, जिससे एक बार फिर बड़ी उम्मीदें जुड़ गई हैं.

यह भी पढ़ें- ‘देवदास’ से रातों-रात मिली पहचान, सिंगर श्रेया घोषाल ने बताया क्यों नहीं थीं इसके लिए तैयार

Previous article बंगाल के कस्बा में सीपीएम को झटका, शाकिब समेत कई नेता टीएमसी में शामिल
Next article लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन से संबंधित विधेयक पेश, वोटिंग 17 अप्रैल को शाम 4 बजे होगी
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel