[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Meena Kumari Death Anniversary: क्यों मीना कुमारी अपना बायां हाथ कैमरे के सामने छिपाती थीं?वजह जान चौंक जाएंगे

Meena Kumari Death Anniversary: क्यों मीना कुमारी अपना बायां हाथ कैमरे के सामने छिपाती थीं?वजह जान चौंक जाएंगे

0
Meena Kumari Death Anniversary: क्यों मीना कुमारी अपना बायां हाथ कैमरे के सामने छिपाती थीं?वजह जान चौंक जाएंगे

Meena Kumari Death Anniversary: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस मीना कुमारी (Meena Kumari) अपने जामने की टॉप एक्ट्रेस थी. मीना कुमारी का नाम भारतीय सिनेमा के इतिहास की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में होती है. आज उनकी डेथ एनिवर्सरी है. ऐसे में फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर याद कर रहे है और उनकी तसवीरें शेयर कर रहे है. आज आपको हम उनसे जुड़ा एक ऐसा किस्सा बताते है, जिसे शायद ही आप जानते होंगे.

मीना कुमारी का हुआ था एक्सीडेंट

ट्रेजेडी क्वीन मीना कुमारी ने पाकीजा, साहेब बीवी और गुलाम जैसी मूवीज बॉलीवुड को दिया है. उनसे जुड़ी कई किस्से है, जिसमें एक है कि वो शूटिंग के दौरान अक्सर अपना बायां हाथ छुपाती थी. एक इंटरव्यू में कमाल अमरोही के बेटे ताजदार अमरोही ने इसके पीछे की वजह बताई थी. 21 मई, 1951 को एक्ट्रेस महाबलेश्वर से मुंबई लौट रही थीं, तब उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था.

इस वजह से उंगली छिपाती थी एक्ट्रेस

मीना कुमारी इस कार दुर्घटना में घायल हो गई थी और उनके बायें हाथ की छोटी उंगली टूट गई. जिसके कारण उनकी उंगली का आकार बदल गया. ताजदार अमरोही के अनुसार, यही कारण था कि वो शूटिंग के दौरान अपना बायां हाथ कैमरे से छिपाकर रखती थी. बता दें कि अधिक शराब पीने के कारण अंतत: 31 मार्च 1972 में मीना कुमारी का देहांत हो गया.

मीना कुमारी की पर्सनल लाइफ

मीना कुमारी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी मुलाकात 1951 में कमाल अमरोही से हुई थी. उसी दौरान मीना कुमारी के कार का एक्सीडेंट हुआ था, तब कमाल साहब ने मीना कुमारी का बहुत ख्याल रखा था. इस दौरान दोनों करीब आ गये. 1952 में मीना कुमारी और कमाल अमरोही ने गुपचुप तरीके से निकाह कर लिया. कमाल, मीना से 16 साल बड़े थे और पहले से शादीशुदा और तीन बच्चों के पिता थे.

Previous article Bihar Board 10th Result Live: जारी हुआ बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, यहां पढ़ें अपडेट
Next article पश्चिम बंगाल: पंचायत चुनाव से पहले देसी हथियारों के साथ बदमाश गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel