[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Mastiii 4 vs 120 Bahadur Box Office: कॉमेडी ड्रामा या देशभक्ति? किस मूवी का बॉक्स ऑफिस पर पलड़ा भारी और कौन निकला फिसड्डी

Mastiii 4 vs 120 Bahadur Box Office: कॉमेडी ड्रामा या देशभक्ति? किस मूवी का बॉक्स ऑफिस पर पलड़ा भारी और कौन निकला फिसड्डी

0
Mastiii 4 vs 120 Bahadur Box Office: कॉमेडी ड्रामा या देशभक्ति? किस मूवी का बॉक्स ऑफिस पर पलड़ा भारी और कौन निकला फिसड्डी
मस्ती 4 बनाम 120 बहादुर बॉक्स ऑफिस, फोटो- इंस्टाग्राम

Mastiii 4 vs 120 Bahadur Box Office: बॉलीवुड में इस हफ्ते दो बड़ी फिल्मों के बीच धमाकेदार क्लैश देखने को मिला, एक तरफ है कॉमेडी ड्रामा ‘मस्ती 4’ और दूसरी तरफ देशभक्ति से भरपूर ‘120 बहादुर’. विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदासानी और रितेश देशमुख की ‘मस्ती 4’ फैंस को एक बार फिर लोटपोट कर रही है. यह फ्रेंचाइजी अपनी शुरुआत से ही दर्शकों में लोकप्रिय रही है, इसलिए चौथे पार्ट को लेकर भी उत्साह साफ नजर आया. 21 नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म को सिनेमाघरों में ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है.

वहीं, साथ ही रिलीज हुई फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ भी दर्शकों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगा रही है. अब डे 3 की कमाई देखकर साफ हो गया है कि बॉक्स ऑफिस पर किसका दबदबा ज्यादा चल रहा है. आइए पूरी रिपोर्ट बताते हैं.

मस्ती 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3

Image 215
Sacnilk report

मिलाप जावेरी निर्देशित ‘मस्ती 4’ ने sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक तीसरे दिन शाम 6 बजे तक 1.86 करोड़ कमाए. जिसके बाद कुल कलेक्शन अब 7.36 करोड़ पर पहुंच गया है.

120 बहादुर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3

Image 216
Sacnilk report

रजनीश राजी के निर्देशन में बनी ‘120 बहादुर’ ने डे 3 पर बेहतर पकड़ बनाई रखी. sacnilk के मुताबिक शाम 6 बजे तक फिल्म ने 2.6 करोड़ कमा लिए, जिससे कुल कमाई 8.7 करोड़ तक पहुंच गई है.

कौन रहा राजा, कौन फिसड्डी?

तीसरे दिन की रिपोर्ट साफ बताती है कि दर्शकों ने देशभक्ति फिल्म ‘120 बहादुर’ को ज्यादा सराहा है. जहां ‘मस्ती 4’ ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है, वहीं ‘120 बहादुर’ ने कमाई में उससे आगे निकलकर मजबूत पकड़ बनाई है.

हालांकि, ये आंकड़े शुरुआती हैं और रात के शो के बाद कलेक्शन और बढ़ सकते हैं, लेकिन फिलहाल के रुझान बताते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर ‘120 बहादुर’ का पलड़ा भारी है.

यह भी पढ़ें- Mastiii 4 Box Office Records: दो दिनों में ‘मस्ती 4’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, तोड़ डाले 11 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन, पूरी रिपोर्ट देखें

Previous article अनुबंध कर्मियों के हक के लिए जारी रहेगा सघर्ष : रहमानी
Next article प्रभात खास. प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के विद्यालय विकास अनुदान की राशि पर रोक
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel