[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Mastiii 4 Teaser: चार गुना एक्स्ट्रा दोस्ती, कॉमेडी और शैतानी के साथ लौटी ‘मस्ती 4’, रितेश-आफताब-विवेक की फिल्म का जारी हुआ रोमांचक टीजर

Mastiii 4 Teaser: चार गुना एक्स्ट्रा दोस्ती, कॉमेडी और शैतानी के साथ लौटी ‘मस्ती 4’, रितेश-आफताब-विवेक की फिल्म का जारी हुआ रोमांचक टीजर

0
Mastiii 4 Teaser: चार गुना एक्स्ट्रा दोस्ती, कॉमेडी और शैतानी के साथ लौटी ‘मस्ती 4’, रितेश-आफताब-विवेक की फिल्म का जारी हुआ रोमांचक टीजर
मस्ती 4 का टीजर रिलीज, फोटो- इंस्टाग्राम

Mastiii 4 Teaser: ‘मस्ती’ फ्रेंचाइजी के फैंस का लंबा इंतजार अब खत्म हो गया है. मंगलवार को मेकर्स ने मस्ती 4 का टीजर रिलीज कर दिया, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. मेकर्स ने इस बार फैंस को चार गुना शैतानी, दोस्ती और कॉमेडी पेश करने का वादा किया है. ऐसे में अगर आप भी फिल्म के लिए एक्साइटेड हैं, तो आइए आपको पूरी डिटेल देते हैं.

मस्ती 4 के टीजर में क्या खास?

टीजर की शुरुआत पहली तीन फिल्मों की झलकियों से होती है और फिर ‘मस्ती 4’ की एंट्री होती है. आफताब शिवदासानी का किरदार हमेशा की तरह नया आइडिया लेकर आता है. जिसके बाद विवेक ओबेरॉय उन्हें चेतावनी देते हैं कि जब-जब ऐसा हुआ है, कोई बड़ा कांड जरूर हुआ है. फिर रितेश देशमुख, विवेक और आफताब फिर से अपने अंदाज में लड़कियों के पीछे भागते दिख रहे हैं.

आफताब टीजर में कहते भी हैं, “पार्ट 1, 2 और 3 को भूल जाओ, अब होगी मस्ती 4.”

फैन्स का रिएक्शन

टीजर पर फैन्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं. जहां एक यूजर ने लिखा, “आ गए मस्तीखोरों.” वहीं, दूसरे ने कहा, “कपिल शर्मा कहां है?” जबकि, कई लोगों ने इसे विवेक ओबेरॉय का शानदार कमबैक बताया.

कब रिलीज होगी फिल्म?

टीजर में मेकर्स ने यह साफ कर दिया कि ‘मस्ती 4’ 21 नवंबर को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म के राइटर और डायरेक्टर मिलाप जावेरी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, “पहले आई थी मस्ती, फिर ग्रैंड मस्ती, फिर ग्रेट ग्रैंड मस्ती और अब होगी मस्ती 4. इस बार शैतानी, दोस्ती और कॉमेडी सब 4 गुना होगी.”

Jolly LLB 3 Box Office Records: अक्षय-अरशद की फिल्म ने बनाया एक और रिकॉर्ड, अजय देवगन के बाद आदित्य कपूर की फिल्म को पछाड़ा, अगला टारगेट राजकुमार राव

Previous article Chandraghanta Mata Ki Aarti Lyrics: नवरात्रि के तीसरे दिन करें माता चंद्रघंटा की आरती, यहां पढ़ें मंत्र और महत्त्व
Next article Sweet Potato Chaat For Navratri: इस नवरात्रि ट्राई करें ये शकरकंद चाट रेसिपी, व्रत के लिए है बिल्कुल परफेक्ट
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel