[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Mastiii 4 Box Office Records: दो दिनों में ‘मस्ती 4’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, तोड़ डाले 11 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन, पूरी रिपोर्ट देखें

Mastiii 4 Box Office Records: दो दिनों में ‘मस्ती 4’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, तोड़ डाले 11 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन, पूरी रिपोर्ट देखें

0
Mastiii 4 Box Office Records: दो दिनों में ‘मस्ती 4’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, तोड़ डाले 11 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन, पूरी रिपोर्ट देखें
मस्ती 4 बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स, फोटो- इंस्टाग्राम

Mastiii Box Office Records: विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदासानी और रितेश देशमुख की कॉमेडी फ्रैंचाइजी की नई फिल्म ‘मस्ती 4’ आखिरकार थिएटर्स में पहुंच चुकी है. मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उम्मीदें थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. वहीं, जावेरी की पिछली रिलीज ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर हिट दर्ज कराई थी.

‘मस्ती 4’ का सीधे मुकाबला बड़े पैमाने पर रिलीज हुई ‘120 बहादुर’ से हुआ, जो इसकी कमाई पर प्रभाव डालता दिखा. बावजूद इसके, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई अन्य फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़कर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. आइए पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और रिकार्ड्स पर एक नजर डालते हैं.

मस्ती 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Image 211
Sacnilk report

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के पहले दो दिनों में कुल 5.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. भले ही यह स्टार कास्ट को देखते हुए धीमी शुरुआत कही जा रही है, लेकिन फिल्म ने कुछ छोटे बजट की फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है.

इन फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को ‘मस्ती 4’ ने किया पार

  1. निशानची – 1.15 करोड़
  2. अजेय – 1.35 करोड़
  3. आंखों की गुस्ताखियां – 1.77 करोड़
  4. केसरी वीर – 1.89 करोड़
  5. कपकपी – 1.5 करोड़
  6. पिंटू की पप्पी – 1.24 करोड़
  7. वनवास – 4.95 करोड़
  8. फर्रे – 2.68 करोड़
  9. तन्वी द ग्रेट – 2.19 करोड़
  10. सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव – 5.32 करोड़
  11. अंदाज 2 – 0.53 करोड़

आफताब शिवदासानी ने रितेश और विवेक संग बॉन्डिंग पर क्या कहा?

एक हालिया इंटरव्यू में आफताब शिवदासानी ने रितेश और विवेक के साथ अपनी बॉन्डिंग पर खुलकर बातचीत की. उन्होंने बताया कि सेट पर तीनों की केमिस्ट्री बेहतरीन रहती है, लेकिन फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद वही कनेक्शन बनाए रखना आसान नहीं होता.

आफताब ने कहा, “इंडस्ट्री का नेचर ऐसा है कि हर कोई अपने काम में बिजी रहता है. हमारा एक WhatsApp ग्रुप जरूर है, लेकिन टाइट शेड्यूल के कारण मिलना मुश्किल हो जाता है. किसी भी तरह की पर्सनल वजह नहीं है, बस वर्क कल्चर ऐसा है.”

यह भी पढ़ें- 120 Bahadur Review: अहिर कंपनी की सच्ची वीरता को सलामी देती ऐतिहासिक फिल्म, जानें खासियत और पूरा रिव्यू

Previous article Christmas Special Rum Cake: क्रिसमस पर घर में बनाएं बेकरी-स्टाइल रम केक, हर बाइट में रिचनेस और फेस्टिव फ्लेवर
Next article Sunscreen in Winter: सर्दियों में भी स्किन को चाहिए पूरी सुरक्षा, जानें क्यों सनस्क्रीन मिस करना पड़ सकता है भारी
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel