[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Mastiii 4 Box Office Records: सुस्त ओपनिंग के बाद भी ‘मस्ती 4’ ने तोड़ा संजय- अर्जुन कपूर के फिल्म का रिकॉर्ड, पहले दिन 19 मूवीज को छोड़ा पीछे

Mastiii 4 Box Office Records: सुस्त ओपनिंग के बाद भी ‘मस्ती 4’ ने तोड़ा संजय- अर्जुन कपूर के फिल्म का रिकॉर्ड, पहले दिन 19 मूवीज को छोड़ा पीछे

0
Mastiii 4 Box Office Records: सुस्त ओपनिंग के बाद भी ‘मस्ती 4’ ने तोड़ा संजय- अर्जुन कपूर के फिल्म का रिकॉर्ड, पहले दिन 19 मूवीज को छोड़ा पीछे
मस्ती 4 बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, फोटो- इंस्टाग्राम

Mastiii 4 Box Office Records: विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदासानी और रितेश देशमुख की नयी फिल्म ‘मस्ती 4’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं दिखा पाई. फिल्म ने ओपनिंग डे पर सिंगल डिजिट में कलेक्शन किया. इसके साथ ही ‘120 बहादुर’ भी रिलीज हुई, जिसमें फरहान अख्तर ने मुख्य किरदार निभाया है. ‘मस्ती 4’ ने भले ही कमजोर ओपनिंग की, लेकिन फिर भी इसने एक रिकॉर्ड बना लिया. साल 2025 में रिलीज हुई 19 फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन को ‘मस्ती 4’ ने काफी पीछे छोड़ दिया.

इन फिल्मों के ओपनिंग डे के कलेक्शन को मस्ती 4 ने छोड़ा पीछे

डायरेक्टर मिलाप जावेरी की ‘मस्ती 4’ ने sacnilk के मुताबिक पहले दिन 2.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. इन फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन के रिकॉर्ड को मस्ती 4 ने तोड़ दिया.

  1. हक-1.75 करोड़
  2. द ताज स्टोरी- 1 करोड़
  3. द बंगाल फाइल्स- 1.85 करोड़
  4. मेरे हसबैंड की बीवी- 1.75 करोड़ रुपये
  5. द भूतनी- 1.19 करोड़ रुपये
  6. ग्राउंड जीरो- 1.20 करोड़ रुपये
  7. क्रेजी- 1.10 करोड़ रुपये
  8. सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव- 50 लाख रुपये
  9. होमबाउंड- 30 लाख रुपये
  10. आंखों की गुस्ताखियां-35 लाख रुपये
  11. निकिता रॉय-22 लाख रुपये
  12. केसरी वीर- 25 लाख रुपये
  13. कंपकंपी- 26 लाख रुपये
  14. फुले- 15 लाख रुपये
  15. मिराई (हिंदी) -1.75 करोड़ रुपये
  16. महावतार नरसिम्हा- 1.86 करोड़ रुपये
  17. लवयापा- 1.25 करोड़ रुपये
  18. आजाद- 1.50 करोड़ रुपये
  19. फतेह- 2.61 करोड़ रुपये

मस्ती 4 का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड

  • Mastiii 4 Box Office Collection Day 1- 2.75 करोड़ रुपये
  • Mastiii 4 Box Office Collection Day 2- 0.05 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)

Mastiii 4 Total Collection- 2.8 करोड़ रुपये

120 बहादुर ने कितनी कमाई कर ली

फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर का प्रदर्शन मस्ती 4 से बॉक्स ऑफिस पर फीका ही रहा. sacnilk के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 2.35 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 0.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. नेट कलेक्शन मूवी ने 2.4 करोड़ रुपये का किया है.

यह भी पढ़ें- Mastiii 4 Box Office Collection Day 2: धीमी शुरुआत के बाद भी ‘मस्ती 4’ ने तोड़ा अपनी ही फ्रेंचाइजी का रिकॉर्ड, चौंकाने वाला है दूसरे दिन का कलेक्शन

Previous article IND A vs BAN A सेमीफाइनल का वो पल जहां भारत को मिली हार, Video देखकर भावुक हो जाएंगे आप
Next article Anarkali Suit Designs: शादी–फंक्शन में पाएं रॉयल लुक, ट्राई करें ये ग्लैमरस, फ्लोई और बेहद एलीगेंट अनारकली सूट डिजाइन्स
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel