[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Mardaani 3: तीसरी बार शिवानी शिवाजी रॉय का किरदार निभाने पर रानी मुखर्जी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरे लिए बहुत बड़ा सौभाग्य और सम्मान है

Mardaani 3: तीसरी बार शिवानी शिवाजी रॉय का किरदार निभाने पर रानी मुखर्जी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरे लिए बहुत बड़ा सौभाग्य और सम्मान है

0
Mardaani 3: तीसरी बार शिवानी शिवाजी रॉय का किरदार निभाने पर रानी मुखर्जी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरे लिए बहुत बड़ा सौभाग्य और सम्मान है
मर्दानी 3 पर रानी मुखर्जी, फोटो- इंस्टाग्राम

Mardaani 3: बॉलीवुड स्टार रानी मुखर्जी एक बार फिर अपनी दमदार पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के रोल में नजर आने वाली हैं. मर्दानी फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट ‘मर्दानी 3’ को लेकर फैंस पहले से ही काफी एक्साइटटेड हैं. अब रिलीज से पहले रानी मुखर्जी ने तीसरी बार पुलिस यूनिफॉर्म पहनने के अपने एक्सपीरियंस पर खुलकर बात की है. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा.

रानी मुखर्जी: “बहुत बड़ा सौभाग्य और सम्मान है”

अपने पसंदीदा किरदार में वापसी को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए, रानी ने बताया कि यूनिफॉर्म में एक महिला का किरदार निभाना एक बड़ी जिम्मेदारी है. रानी ने IANS से ​​कहा, “मुझे लगता है कि उनमें से एक, यूनिफॉर्म में एक महिला का किरदार निभाना मेरे लिए बहुत बड़ा सौभाग्य और सम्मान है. उनकी जिंदगी के संघर्षों, उनकी कहानियों, रोजमर्रा की जिंदगी में उन्हें जिन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और जिस तरह के अपराधों को वे सुलझाती हैं, मुझे लगता है कि वे असाधारण हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “इसलिए, शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार के जरिए, मैं इसे दुनिया को दिखा सकती हूं कि भारतीय महिला अधिकारी दिन-रात क्या कर रही हैं.”

स्टार कास्ट और मेकिंग टीम

मर्दानी 3 को अभिराज मिनावाला ने डायरेक्ट किया है और आदित्य चोपड़ा इसके प्रोड्यूसर हैं. फिल्म की कहानी आयुष गुप्ता ने लिखी है, जो द रेलवे मेन के लिए जाने जाते हैं. इस बार फिल्म में शैतान फेम जानकी बोडीवाला भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगी.

कब रिलीज होगी मर्दानी 3?

मर्दानी 3 दुनिया भर के सिनेमाघरों में 30 जनवरी को रिलीज होने जा रही है.

मर्दानी फ्रेंचाइजी का सफर और कहानी

मर्दानी फ्रेंचाइजी का पहला पार्ट साल 2014 में रिलीज हुआ था. इस फिल्म में मानव तस्करी जैसे गंभीर मुद्दे को दिखाया गया था. इसमें रानी मुखर्जी के साथ जिस्सू सेनगुप्ता, ताहिर राज भसीन और अनंत विधात शर्मा नजर आए थे.

दूसरा पार्ट 2019 में आया, जिसमें एक सीरियल रेपिस्ट की खतरनाक सोच और उसके अपराधों को दिखाया गया, जो पूरे सिस्टम को चुनौती देता है. इस फिल्म को गोपी पुथरन ने डायरेक्ट किया था और इसमें विशाल जेठवा भी अहम भूमिका में थे.

अब मर्दानी 3 में समाज की एक और कड़वी और डरावनी सच्चाई को सामने लाया जाएगा. यह फिल्म भी इस सीरीज की तरह किसी बड़े मुद्दे पर आधारित होगी.

यह भी पढ़ें- Mardaani 3 Box Office Preview: ओपनिंग डे कमाई पर सबकी नजरें, जानें डे 1 प्रिडिक्शन, रन टाइम और एडवांस बुकिंग स्टेटस

Previous article Jsca B division cricket league: यंग स्पोर्टिंग की टीम ने जमशेदपुर ब्लूज को चार विकेट से हराया
Next article करमाटांड़ : मां लक्ष्मी ज्वेलर्स दुकान में वेंटिलेटर तोड़कर चोरी का प्रयास
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel