[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Mardaani 3 Box Office Collection Day 5: रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस पर हुई कमजोर, पांचवें दिन भारी गिरावट, जानें शाम 5 बजे तक के आंकड़ें

Mardaani 3 Box Office Collection Day 5: रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस पर हुई कमजोर, पांचवें दिन भारी गिरावट, जानें शाम 5 बजे तक के आंकड़ें

0
Mardaani 3 Box Office Collection Day 5: रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस पर हुई कमजोर, पांचवें दिन भारी गिरावट, जानें शाम 5 बजे तक के आंकड़ें
Mardaani 3 Box Office Collection Day 5

Mardaani 3 Box Office Collection Day 5: रानी मुखर्जी स्टारर ‘मर्दानी 3’ से बॉक्स ऑफिस पर जिस दमदार शुरुआत की उम्मीद की जा रही थी, वह अब ठंडी पड़ती नजर आ रही है. 30 जनवरी 2026 को रिलीज हुई यह फिल्म एक गंभीर सामाजिक मुद्दे लड़कियों की तस्करी पर आधारित है, लेकिन इसके बावजूद दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब नहीं हो पा रही है. ‘मर्दानी’ फ्रेंचाइज की पहली दो फिल्मों ने यह साबित किया था कि महिला प्रधान एक्शन फिल्में भी व्यावसायिक रूप से सफल हो सकती हैं. रानी मुखर्जी के दमदार किरदार और कहानी की सच्चाई ने इन फिल्मों को न सिर्फ क्रिटिकल बल्कि कमर्शियल हिट भी बनाया. हालांकि तीसरे भाग के साथ यह सिलसिला टूटता नजर आ रहा है.

पांचवें दिन की कमाई ने बढ़ाई चिंता

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक, ‘मर्दानी 3’ ने चौथे दिन 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, लेकिन पांचवें दिन इसमें भारी गिरावट दर्ज की गई. मंगलवार को फिल्म की कमाई शाम के 5 बजे तक घटकर करीब 0.98 करोड़ रुपये तक रह गई है, जो कि लगभग 70 फीसदी से ज्यादा की गिरावट मानी जा रही है.

Image 21
Mardaani 3 box office collection day 5: रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस पर हुई कमजोर, पांचवें दिन भारी गिरावट, जानें शाम 5 बजे तक के आंकड़ें 3

अगर अब तक की कुल कमाई की बात करें तो फिल्म ने 5 दिनों में लगभग 20.73 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. पहले दिन करीब 4 करोड़, दूसरे दिन 6.25 करोड़ और तीसरे दिन 7.25 करोड़ की कमाई के बाद फिल्म का ग्राफ तेजी से नीचे आया है.

कहानी और स्टारकास्ट

अभिराज मिनावाला के निर्देशन में बनी ‘मर्दानी 3’ में रानी मुखर्जी एक बार फिर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आ रही हैं. फिल्म में मिखाइल यावलकर और जानकी बोदीवाला भी अहम भूमिकाओं में हैं, जबकि मल्लिका प्रसाद को खलनायक के रूप में दिखाया गया है.

यह भी पढ़ें: Chandrika Dixit: वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित के पति ने दिया धोखा? रिश्ते में आया तूफान

Previous article राजस्व कर्मचारियों ने चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया शुरू, कल जिला मुख्यालय पर करेंगे धरना-प्रदर्शन
Next article जल-जीवन-हरियाली दिवस पर हुई परिचर्चा
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel