[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood मनोज बाजपेयी की ‘Governor’ राजनीतिक फिल्म नहीं है, डायरेक्टर ने किया साफ

मनोज बाजपेयी की ‘Governor’ राजनीतिक फिल्म नहीं है, डायरेक्टर ने किया साफ

0
मनोज बाजपेयी की ‘Governor’ राजनीतिक फिल्म नहीं है, डायरेक्टर ने किया साफ
गवर्नर मूवी मनोज बाजपेयी, फोटो- इंस्टाग्राम

Governor: मनोज बाजपेयी स्टारर आने वाली फिल्म ‘गवर्नर’ को लेकर लगातार चर्चा हो रही है. यह फिल्म भारत के 1990-91 के आर्थिक संकट की पृष्ठभूमि पर आधारित है, लेकिन ट्रेलर की कुछ बातों की वजह से इसे राजनीतिक फिल्म समझा जाने लगा. अब डायरेक्टर चिन्मय मंडलेकर ने इस पर अपना बयान दिया है.

फिल्म राजनीतिक नहीं है: डायरेक्टर

Times Now को दिए इंटरव्यू में डायरेक्टर चिन्मय मंडलेकर ने साफ कहा है कि ‘गवर्नर’ कोई पॉलिटिकल फिल्म नहीं है. उन्होंने बताया कि यह कहानी नेताओं या राजनीति पर नहीं, बल्कि उन लोगों पर आधारित है जो पर्दे के पीछे रहकर देश की अर्थव्यवस्था को संभालते हैं.

उनके अनुसार, देश की दिशा सिर्फ नेता नहीं तय करते, बल्कि कई अधिकारी, एक्सपर्ट और नीति बनाने वाले लोग भी अहम भूमिका निभाते हैं, जिनकी मेहनत अक्सर लोगों के सामने नहीं आती.

ट्रेलर से क्यों हुई कन्फ्यूजन?

फिल्म के ट्रेलर में कुछ किरदार ऐसे दिखाए गए हैं जो उस दौर के बड़े नेताओं जैसे प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा से प्रेरित लगते हैं. इसी वजह से लोगों में यह धारणा बन गई कि यह एक राजनीतिक फिल्म है. लेकिन डायरेक्टर ने स्पष्ट किया कि इन किरदारों का मकसद राजनीति दिखाना नहीं, बल्कि उस समय के हालात को समझाना है.

यहां देखें ट्रेलर-

फिल्म किस कहानी पर आधारित है?

‘गवर्नर’ भारत के पूर्व RBI गवर्नर एस. वेंकटरमणन की कहानी दिखाती है. यह फिल्म उस दौर को दिखाती है जब भारत गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा था. देश में विदेशी मुद्रा भंडार कम हो रहा था, कर्ज बढ़ रहा था और आर्थिक संकट गहराता जा रहा था. ऐसे कठिन समय में उन्हें कई बड़े फैसले लेने पड़े.

स्टार कास्ट और रिलीज डेट

इस फिल्म में मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. उनके साथ अदा शर्मा, नोशाद मोहम्मद कुंजू, माधू शाह, कृषा कुरुप और अन्य कलाकार भी नजर आएंगे.

फिल्म का निर्देशन चिन्मय मंडलेकर ने किया है और इसे विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें: क्या रणवीर सिंह को ‘Shaktimaan’ के रोल के लिए रिजेक्ट करना था पब्लिसिटी स्टंट? को-स्टार ने तोड़ी चुप्पी

Previous article मदरसा में आठ जून से नये सत्र की शुरुआत
Next article पैक्स अध्यक्ष के निधन पर लोगों ने जताया शोक
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel