[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Mallika Sherawat Birthday: कभी एयर होस्टेस हुआ करती थीं मल्लिका शेरावत, ऐसे रखा ग्लैमर की दुनिया में कदम

Mallika Sherawat Birthday: कभी एयर होस्टेस हुआ करती थीं मल्लिका शेरावत, ऐसे रखा ग्लैमर की दुनिया में कदम

0
Mallika Sherawat Birthday: कभी एयर होस्टेस हुआ करती थीं मल्लिका शेरावत, ऐसे रखा ग्लैमर की दुनिया में कदम

Mallika Sherawat Birthday: मर्डर, वेलकम जैसी सुपरहिट फिल्मों से पॉपुलर ऐक्ट्रेस मल्लिका शेरावत आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं. हाल ही में मल्लिका शेरावत राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘विकी विद्या का वो वाला वीडियो’ में दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आई थीं. काफी समय बाद एक्ट्रेस को बड़े पर्दे पर देख फैंस भी काफी खुश थे. मल्लिका ने अपने करियर की शुरुआत साल 2000 की फिल्म ‘जीना सिर्फ मेरे लिए’ से की थी. इस फिल्म में वह सपोर्टिंग रोल में नजर आई थीं. इसके बाद वह महेश भट्ट की फिल्म मर्डर में भी काम कर चुकी है. इस फिल्म से एक्ट्रेस को काफी पापुलैरिटी हासिल हुई थी. लेकिन आपको यह जानकर काफी हैरानी होगी की मल्लिका शेरावत ग्लैमर की दुनिया में कदम रखने से पहले एयर होस्टेस हुआ करती थीं. आज उनके जन्मदिन पर हम उनसे जुड़े ऐसे ही दिलचस्प किस्से आपको बताएंगे.

बचपन से ही पढ़ाई में होशियार थी मल्लिका

मल्लिका शेरावत का जन्म आज ही के दिन 24 अक्टूबर, 1976 को हरियाणा के रोहतक में हुआ था. मल्लिका का असली नाम रीमा लांबा है. एक्ट्रेस बचपन से ही पढ़ने में काफी होशियार थीं. उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस कॉलेज से फिलॉसफी की डिग्री कंप्लीट की थी. हालांकि, उन दिनों उनके पिता का सपना था कि मल्लिका आईएएस ऑफिसर बनें, लेकिन मल्लिका का सपना था कि वह एक एक्ट्रेस बनें. इसी वजह से वह अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद सपनों की नगरी मुंबई आ गई थीं.

मल्लिका शेरावत की फिल्में

मल्लिका यहां आकर वह कुछ वक्त तक एयर होस्टेस रही थीं. इसके बाद उन्होंने अपनी जॉब छोड़ दी और एक्ट्रेस बनने की राह पर चल पड़ी. एक्ट्रेस ने अपने करियर में मर्डर, डर्टी पॉलिटिक्स, वेलकम, प्यार के साइड इफेक्ट्स, डबल धमाल, हिस्स जैसी हिट फिल्मों में नजर आईं हैं. इसके अलावा वह हॉलीवुड फिल्म द मिथ, पॉलिटिक्स ऑफ लव और टाइम रेडर्स में भी काम कर चुकी हैं.

मल्लिका शेरावत की पर्सनल लाइफ

मल्लिका शेरावत के पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 2000 में करण सिंह गिल से शादी की थी. लेकिन उनकी शादी मुश्किल से दो साल भी नहीं टिक पाई और एक साल में दोनों अलग हो गए.

Also Read: Malaika Arora Birthday: कभी टॉमबॉय बन दादागिरी करती थीं मलाइका, अब ग्लैमर और फिटनेस से चुराती हैं लाखों दिल

Also Read: Parineeti Chopra Birthday: रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ में परिणीति थीं मेकर्स की पहली पसंद, इस वजह से ठुकराया ऑफर

Previous article Cyclone Dana: तूफान दाना झारखंड में भी मचाएगा तबाही, 24 से 27 अक्टूबर तक मूसलाधार बारिश, हाई अलर्ट
Next article Winter Hacks : सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए अपनाएं ये हैक्स
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel