[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Malaika Arora: अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद पहली बार मलाइका ने बताया अपना रिलेशनशिप स्टेटस, शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

Malaika Arora: अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद पहली बार मलाइका ने बताया अपना रिलेशनशिप स्टेटस, शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

0
Malaika Arora: अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद पहली बार मलाइका ने बताया अपना रिलेशनशिप स्टेटस, शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

Malaika Arora: बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हॉट टॉपिक बना हुआ है. जहां एक तरफ अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान ब्रेकअप के बाद अपने मेंटल हेल्थ पर बात की. तो वहीं, दूसरी तरफ एक्ट्रेस और मॉडल मलाइका अरोड़ा ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम हैंडल पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करते हुए पहली बार अपने रिलेशनशिप स्टेटस का खुलासा किया है. मालूम हो कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा साल 2016 से रिलेशनिप में थे और हाल ही में एक महीने पहले दोनों ने अपना ब्रेकअप कंफर्म किया है.

यहां देखें मलाइका का रिलेशनशिप स्टेटस-

मलाइका अरोड़ा का क्रिप्टिक पोस्ट

मलाइका अरोड़ा ने आज 25 नवंबर 2024 को अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की. जिसमें, उनके रिलेशनशिप स्टेटस का खुलासा हुआ है. इस पोस्ट में ऊपर लिखा है, ‘मेरा स्टेटस इस वक्त.’ इसके नीचे तीन ऑप्शन दिए गए हैं, जिसमें रिलेशनशिप, सिंगल, हेहेहे शामिल है. मलाइका ने इन तीनों विकल्पों में से आखिरी वाले ‘हेहेहे’ पर टिक किया है. अब उनका यह क्रिप्टिक पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसके बाद फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

‘टॉक्सिक लोगों से दूर रहना है’

इससे पहले मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक और पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपने नवंबर चैलेंज पर बात की थी. इनमें नो एल्कोहोल, 8 घंटे की नींद, एक मेंटोर का होना, रोज वर्कआउट, 10 हजार स्टेप वॉक, 10 बजे से पहले हर दिन फास्ट, बाहर का खाना मना और रात के 8 बजे के बाद नहीं खाना शामिल था. इतना ही नहीं इस शेड्यूल में उन्होंने टॉक्सिक लोगों से दूर रहने की भी बात की थी.

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप

मलाइका अरोड़ा से पहले अर्जुन कपूर ने भी सिंघम अगेन के प्रमोशन के दौरान अपना ब्रेकअप अनाउंस किया था. साथ ही उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने ब्रेकअप, डिप्रेशन, फेलियर्स और ऑटोइम्यून डिसऑर्डर पर भी बात की थी. एक्टर ने द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि ‘मुझे ऐसा लगता है कि मुझे मेरा ध्यान रखने की जरूरत थी. सेल्फिश होने को गलत तरीके से देखा जाता है, लेकिन मैं सोचता हूं कि सेल्फिश होना गलत नहीं है. ऐसा नहीं है कि मैं सिर्फ अकेला था या कुछ, उस वक्त बस मेरी जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था. रिलेशनशिप और जिंदगी दोनों में उथल-पुथल मची हुई थी.’

Also Read: Malaika Arora: अर्जुन कपूर के ब्रेकअप कंफर्म करने के बाद, मलाइका ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा ‘टॉक्सिक लोगों से दूर…’

Also Read: Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप किया कंफर्म, कहा- अभी सिंगल हूं मैं…

Previous article जेसीए अड़की ए बी डिवीजन के सेमीफाइनल में
Next article सड़क किनारे उड़ती धूल से परेशान हैं लोग
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel