[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Main Vaapas Aaunga: शरवरी ने इम्तियाज अली से पहली मुलाकात का किस्सा बताया, बोलीं– चुप्पी से डरकर लगातार बातें करती रही

Main Vaapas Aaunga: शरवरी ने इम्तियाज अली से पहली मुलाकात का किस्सा बताया, बोलीं– चुप्पी से डरकर लगातार बातें करती रही

0
Main Vaapas Aaunga: शरवरी ने इम्तियाज अली से पहली मुलाकात का किस्सा बताया, बोलीं– चुप्पी से डरकर लगातार बातें करती रही
इम्तियाज अली के साथ काम करने पर शरवरी वाघ, फोटो- इंस्टाग्राम

Main Vaapas Aaunga: एक्ट्रेस शरवरी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसका निर्देशन इम्तियाज अली कर रहे हैं. यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इसी बीच एक्ट्रेस ने इम्तियाज अली के साथ काम करने और उनसे पहली मुलाकात का एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है. उन्होंने बताया कि जब वह पहली बार इम्तियाज अली से मिली थीं, तो वह बहुत ज्यादा नर्वस थीं और यह मुलाकात उनके करियर के शुरुआती दिनों की थी.

“मैं एक शांत कमरे में बैठ नहीं पा रही थी”

शरवरी ने कहा कि उस समय वह खुद को रोक नहीं पाईं और लगातार बातें करती रहीं. उन्होंने अपने शब्दों में बताया, “मैं जब पहली बार उनसे मिली थी, तो मैंने बहुत ज्यादा बातें की थीं. अब मैं चुप बैठने में आराम महसूस करती हूं, लेकिन उस समय मैं हर चुप्पी को अपने तरीके से भरने की कोशिश कर रही थी. मैं कुछ भी और सब कुछ बोल देना चाहती थी. मैं एक शांत कमरे में बैठ नहीं पा रही थी क्योंकि मुझे नहीं पता था कि वह क्या सोच रहे हैं और मैं उन्हें ज्यादा सोचने का मौका भी नहीं देना चाहती थी.”

शरवरी ने ऐसा क्यों किया?

शरवरी ने बताया कि वह इम्तियाज अली जैसे बड़े डायरेक्टर के सामने बहुत नर्वस थीं. उन्हें डर था कि कहीं चुप रहने से गलत इंप्रेशन न बन जाए, इसलिए वह लगातार बोलती रहीं.

अब कैसी हैं शरवरी?

एक्ट्रेस ने कहा कि अब वह पहले से ज्यादा कॉन्फिडेंट हैं. अब वह चुप्पी में भी आराम से रह सकती हैं और हर समय बोलने की जरूरत महसूस नहीं करतीं.

‘मैं वापस आऊंगा’ की कहानी और कास्ट

‘मैं वापस आऊंगा’ में वेदांग ‘कीनू’ और शरवरी ‘जिया’ का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म की कहानी दो समय-कालों पर आधारित है, बंटवारे से पहले का समय और आज का दौर. प्यार, तड़प और त्याग की इस कहानी में दिलजीत दोसांझ और नसीरुद्दीन शाह अहम भूमिकाओं में हैं, जो इन दोनों दौर को आपस में जोड़ते हैं.

यह भी पढ़ें: Friday Theatre Releases: इस शुक्रवार थिएटर में सजेगा फिल्मों का मेला, ‘मैं वापस आऊंगा’ से ‘हॉन्टेड 3D’ तक 10 बड़ी मूवीज होंगी रिलीज

Previous article थाने में लगा रहे थे गुहार, तभी बेटे के मिलने की आई खुशखबरी
Next article महुआ गांधी चौक पर महिला के पर्स से 40 हजार रुपये उड़ाए, एटीएम और आधार कार्ड भी ले उड़े उचक्के
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel