[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Maalik Movie X Review: राजकुमार राव की “मालिक” हिट या फ्लॉप? फिल्म देख यूजर्स बोले- आपको पैसे बर्बाद…

Maalik Movie X Review: राजकुमार राव की “मालिक” हिट या फ्लॉप? फिल्म देख यूजर्स बोले- आपको पैसे बर्बाद…

0
Maalik Movie X Review: राजकुमार राव की “मालिक” हिट या फ्लॉप? फिल्म देख यूजर्स बोले- आपको पैसे बर्बाद…
Maalik Box Office Collection Day 4

Maalik movie X Review in hindi : राजकुमार राव की मोस्ट अवेटेड एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘मालिक’ 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. पहली बार गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे राजकुमार राव को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. फिल्म में उनके साथ मानुषी छिल्लर और प्रोसेनजीत चटर्जी भी दमदार भूमिकाओं में नजर आए हैं.

फिल्म का निर्देशन पुलकित ने किया है और प्रोड्यूसर हैं कुमार तौरानी. फिल्म को A सर्टिफिकेट मिला है और इसका रनटाइम 2 घंटे 32 मिनट है. रिलीज के बाद अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर फिल्म के रिव्यूज की बाढ़ आ गई है. ऐसे में आइए बताते हैं लोगों को कैसी लगी फिल्म.

Maalik: सोशल मीडिया पर कैसे रहे रिएक्शन?

एक यूजर ने फिल्म का रिव्यू करते हुए लिखा, “#मालिक एक ऐसी फिल्म है जिसका स्क्रीनप्ले इस तरह लिखा गया है कि यह आपको कन्फ्यूज कर देगा, बोर कर देगा और आपको पैसे बर्बाद करने पर सिर खुजलाने पर मजबूर कर देगा! उन्होंने कई गैंगस्टर फिल्मों की कहानियों, दृश्यों और यहां तक कि संवादों को भी मिलाकर इस गड़बड़झाले को अंजाम दिया है. पहला भाग कम से कम सहनीय है, लेकिन दूसरा भाग बेवजह की हिंसा और दृश्यों के बीच कोई संबंध न होने से पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो जाता है.

दूसरे यूजर ने लिखा, “#Maalik का पहला भाग… “उम्मीदों के बिल्कुल उल्टा… शायद दूसरा भाग बेहतर होगा. अभिनेताओं का अभिनय अच्छा था.”

एक अन्य ने लिखा, “मालिक एकदम दर्द है. राजकुमार राव इस रोल में फिट नहीं बैठते, गाने बेकार हैं, एक्शन कमजोर है और माहौल बनावटी है. बस इसे छोड़ दो.”

एक और ने लिखा, “इंतजार आखिरकार खत्म हुआ! आज से, राजकुमार राव को #मालिक के रूप में पहले से कहीं ज्यादा बोल्ड, जबरदस्त और बिल्कुल अजेय रूप में देखने के लिए तैयार हो जाइए. एक ऐसा अभिनय जो शक्ति, जुनून और शुद्ध प्रभुत्व का वादा करता है। यह सिर्फ एक भूमिका नहीं है… यह एक क्रांति है.”

यह भी पढ़े: Maalik में अपने गैंगस्टर किरदार पर राजकुमार राव ने तोड़ी चुप्पी, बोले- आपको सोचने पर मजबूर करे…

Previous article कौन है आकाश? जिसने बंदर और कुत्ते को बना दिया सोशल मीडिया व्लॉगर
Next article Bangladesh : विकलांग महिलाओं को प्रेग्नेंट होने का कोई हक नहीं? बांग्लादेश में स्थिति दयनीय
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel