[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Look Back 2024: बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी और किसे मिली मात, जानें 2024 में कैसी रही इन सुपरस्टार्स की परफॉर्मेंस

Look Back 2024: बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी और किसे मिली मात, जानें 2024 में कैसी रही इन सुपरस्टार्स की परफॉर्मेंस

0
Look Back 2024: बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी और किसे मिली मात, जानें 2024 में कैसी रही इन सुपरस्टार्स की परफॉर्मेंस
look back 2024

Look Back 2024: साल 2024 को खत्म होने में सिर्फ अब 21 दिन रह गए हैं. इस साल कई सुपरस्टार्स की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुईं, जिनमें से कुछ फिल्मों ने ताबड़तोड़ कमाई की. तो वहीं, कुछ स्टार्स की फिल्में ठंडे बस्ते में चली गईं. ऐसे में साल खत्म होने से पहले हम आपको उन सुपरस्टार्स के बारे में बातएंगे, जिनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाई और जिनकी फिल्में औंधे मुंह गिरी.

अक्षय कुमार

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के लिए फिल्मों के लिहाज से साल 2024 कुछ ख़ास साबित नहीं हुआ. वैसे तो खिलाडी कुमार साल में 4 फिल्में करने के लिए मशहूर हैं, लेकिन इस साल उनकी सिर्फ 3 ही फिल्में रिलीज हुईं. इनमें बड़े मियां छोटे मियां, सिरफिरा और खेल खेल शामिल हैं. अब इनमें से सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म की बात करें तो इस साल अक्षय कुमार की बड़े मियां छोटे मियां ने उनकी बाकि फिल्मों से अधिक का कारोबार किया था.

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन –

मियां छोटे मियां- 102.4 करोड़
सरफिरा- 33.8 करोड़
खेल खेल में- 54.8 करोड़

इन कलेक्शन के मुताबिक एक्टर की फिल्मों का नेट कलेक्शन 191 करोड़ रूपए रहा.

कार्तिक आर्यन

साल 2024 की शुरुआत से लेकर अंत तक एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर छाई रहीं. इस साल उन्होंने एक्शन, कॉमेडी, हॉरर और रोमांस हर जॉनर की फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता है. ऐसे में आइए उनकी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं.

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन –

चंदू चैंपियन- 89.2 करोड़
भूल भुलैया 3- 366.4 करोड़

कार्तिक आर्यन की दोनों फिल्मों का नेट कलेक्शन 455.6 करोड़ रूपए रहा. ऐसे में यह बात साफ है कि 2024 कार्तिक आर्यन के लिए बेहद साबित हुआ है.

अजय देवगन

अजय देवगन की इस साल 4 फिल्में रिलीज हुईं, जिनमें से सिर्फ दो ही फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर डंका बजा. इस साल एक्टर की रिलीज होने वाली फिल्मों में शैतान, मैदान, औरों में कहां दम था और सिंघम अगेन का नाम शामिल है. आइए बताते हैं इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा प्रदर्शन.

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन –

शैतान- 213.8 करोड़
मैदान- 68.6 करोड़
औरों में कहां दम था- 358.8 करोड़
सिंघम अगेन- 358.8 करोड़

अजय देवगन की चारों फिल्मों का नेट कलेक्शन 656.6 रहा. इस हिसाब से एक्टर की फिल्मों के लिए ठीक-ठाक रहा.

अब ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि अगले साल इन सुपरस्टार्स की फिल्मों के कलेक्शन में बदलाव होता है या नहीं.

Also Read: Look Back 2024: साल 2024 में इन वेब सीरीज का OTT पर रहा बोलबाला, नया साल आने से पहले फटाफट देख लें, LIST

Also Read: बॉलीवुड के इस एक्टर की फिल्म ने सबसे पहले कमाए थे 1 करोड़, 81 साल पहले हुई थी रिलीज, जानिए नाम

Previous article बगहा में NH किनारे दुकान में बड़ी चोरी, बैटरी-इनवर्टर समेत साढ़े चार लाख का सामान ले उड़े चोर
Next article आरबीआई के नए गवर्नर के लिए अर्थव्यवस्था अहम, संजय मल्होत्रा ने बताई अपनी मंशा
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel