[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Lokah Chapter 1 Chandra OTT Release: मलयालम ब्लॉकबस्टर सुपरहीरो फिल्म की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें किस ओटीटी पर देखें 300 करोड़ी ‘लोका’

Lokah Chapter 1 Chandra OTT Release: मलयालम ब्लॉकबस्टर सुपरहीरो फिल्म की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें किस ओटीटी पर देखें 300 करोड़ी ‘लोका’

0
Lokah Chapter 1 Chandra OTT Release: मलयालम ब्लॉकबस्टर सुपरहीरो फिल्म की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें किस ओटीटी पर देखें 300 करोड़ी ‘लोका’
लोका चैप्टर 1: चंद्रा ओटीटी रिलीज, फोटो- इंस्टाग्राम

Lokah Chapter 1 Chandra OTT Release: मलयालम सिनेमा की पहली महिला सुपरहीरो फिल्म ‘लोका चैप्टर 1: चंद्रा’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की. 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 302.11 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म का ताज अपने नाम किया है. इस बीच अगर आपने इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को थिएटर्स में मिस कर दिया था, तो आपके लिए एक गोल्डन चांस है. दरअसल, ‘लोका चैप्टर 1: चंद्रा’ अब अपने ओटीटी डेब्यू के लिए तैयार है. आइए आपको पूरी डिटेल्स बताते हैं.

कहां स्ट्रीम होगी ‘लोका चैप्टर 1: चंद्रा’?

फिल्म के ओटीटी रिलीज की घोषणा JioHotstar ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) प्लेटफार्म पर करते हुए लिखा, “एक नए ब्रह्मांड की शुरुआत. लोका चैप्टर 1: चंद्रा – जल्द ही JioHotstar पर आ रही है.”

डोमिनिक अरुण की ओर से निर्देशित और दुलकर सलमान की निर्मित इस फिल्म में कल्याणी प्रियदर्शन ने चंद्र अनन्या का दमदार किरदार निभाया है. उनके साथ नस्लेन, सैंडी मास्टर, अरुण कुरियन और चंदू सलीम कुमार जैसे कलाकार नजर आए हैं.

लोका ने तोड़े इन बड़ी मलयालम फिल्मों के रिकॉर्ड

28 अगस्त 2025 को रिलीज हुई ‘लोका चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर मोहनलाल की थुडारम (वर्ल्डवाइड 235.38 करोड़) और एल2: एमपुरान (वर्ल्डवाइड 266.81 करोड़) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया था. अब दर्शक इसके शानदार विजुअल्स और महिला सुपरहीरो के नए यूनिवर्स का अनुभव घर बैठे JioHotstar पर ले सकेंगे.

सीक्वल की तैयारी शुरू

फिल्म के सीक्वल ‘लोका चैप्टर 2’ की घोषणा पहले ही की जा चुकी है. इस बार टोविनो थॉमस मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जबकि कल्याणी प्रियदर्शन और दुलकर सलमान की भी वापसी की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: Bobby Deol ने बेटे आर्यमन के बॉलीवुड डेब्यू पर तोड़ी चुप्पी, बोले- नेपोटिज्म हमेशा काम नहीं करता

Previous article Bihar News: दीपावली-छठ के लिए पटना से 166 अतिरिक्त उड़ानें, यहां जानिए डिटेल्स
Next article Bihar Election 2025: चिराग की सांसद की बेटी को JDU ने दिया टिकट, गायघाट से उतरीं वीणा देवी की बेटी कोमल सिंह
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel