[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Lahore 1947: क्या सनी देओल की फिल्म का नाम बदल गया? आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी

Lahore 1947: क्या सनी देओल की फिल्म का नाम बदल गया? आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी

0
Lahore 1947: क्या सनी देओल की फिल्म का नाम बदल गया? आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी
आमिर खान और सनी देओल, फोटो- इंस्टाग्राम

Lahore 1947: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘लाहौर 1947’ को लेकर 9 मार्च को यह खबर आई थी कि फिल्म का नाम बदलकर ‘बंटवारा 1947’ रखा जाएगा. हालांकि अब इन सभी अटकलों पर फिल्म के निर्माता आमिर खान ने खुद विराम लगा दिया है. इन खबरों पर फिल्म के निर्माता आमिर खान ने प्रतिक्रिया देते हुए क्लियर किया कि फिल्म के नाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

टाइटल बदलने की खबरों पर आमिर खान ने दी सफाई

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, आमिर खान ने साफ तौर पर कहा है कि फिल्म के नाम में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है. जब उनसे इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “आपने यह कहां सुना? नहीं, हमारी फिल्म का टाइटल नहीं बदला है. अभी तक तो यह ‘लाहौर 1947’ ही है और मैं चाहता हूं कि यह ऐसा ही रहे.”

मजबूत स्टार कास्ट के साथ बन रही है फिल्म

फिल्म ‘लाहौर 1947’ के निर्देशक राजकुमार संतोषी हैं. इसमें सनी देओल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म में सनी की जोड़ी प्रीति जिंटा के साथ बनी है. प्रीति लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं. वह आखिरी बार साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म भैयाजी सुपरहिट में नजर आई थी, जिसमें उनके साथ सनी देओल भी थे. करीब आठ साल बाद दोनों कलाकार एक बार फिर साथ काम करते दिखाई देंगे. फिल्म का हिस्सा शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह भी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 13 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है.

इस साल रिलीज हुई सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’

सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर बॉर्डर 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 305 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म के डायरेक्टर अनुराग सिंह है. ‘बॉर्डर 2’, ‘गदर 2’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पछाड़ नहीं पाई है. ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 535.7 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था और यह आज भी सनी देओल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी हुई है. फिल्म का बैकड्रॉप 1971 के भारत–पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है.

यह भी पढ़ें- सनी देओल की ‘लाहौर 1947’ बनी ‘बंटवारा 1947’? आखिर क्यों बदला फिल्म का नाम

Previous article 35 साल की नौकरी और पेंशन सिर्फ ₹1,171? EPS-95 पेंशनर्स का दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन
Next article गाना ‘सईयां सऊदी गईलें’ हुआ रिलीज, वीडियो में पति से नाराज दिखी मुस्कान
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel