[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 4: अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’ हिट हुई या फ्लॉप? जानें डे 4 का कलेक्शन

Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 4: अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’ हिट हुई या फ्लॉप? जानें डे 4 का कलेक्शन

0
Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 4: अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’ हिट हुई या फ्लॉप? जानें डे 4 का कलेक्शन
Kesari Chapter 2 Box Office

Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 4: अक्षय कुमार और अनन्या पांडे की ऐतिहासिक कोर्ट रूम ड्रामा ‘केसरी चैप्टर 2’ 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म को दर्शकों और फिल्म समीक्षकों की ओर से पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है. इस फिल्म में आर. माधवन एडवोकेट नेविल मैककिनले की नकारात्मक भूमिका में हैं, जो ब्रिटिश कोर्ट में वकील सी शंकरन नायर निभा रहे अक्षय कुमार का सामना करते हैं. वहीं, अनन्या इसमें वकील दिलरीत गिल का किरदार निभा रही हैं. अब फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो रहे हैं. ऐसे में फिल्म ने अबतक कितना कलेक्शन किया है, आइये बताते हैं.

केसरी चैप्टर 2 के चौथे दिन की कमाई

करण सिंह त्यागी की ओर से निर्देशित केसरी चैप्टर 2 ने वर्ल्डवाइड 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी के साथ यह साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन चुकी है. फिल्म ने शाहिद कपूर की देवा (33.9 करोड़), कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ और सोनू सूद की ‘फतेह’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है. वहीं, भारतीय बॉक्स ऑफिस की बात करें तो इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘केसरी चैप्टर 2’ ने पहले दिन 7.84 करोड़ रुपये से ओपनिंग ली थी. वहीं, दूसरे और तीसरे दिन फिल्म ने 9.75 करोड़ और 12.64 करोड़ रुपए कमाए हैं. अब चौथे दिन के कलेक्शन भी सामने आ गए हैं.

केसरी चैप्टर ने डे 4 को 4.50 करोड़ रुपए की कमाई की है, जिसके बाद इसका नेट कलेक्शन 34 करोड़ रुपए हो गया है.

तीसरे दिन इन फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड

केसरी चैप्टर 2 ने तीन दिनों में 2025 की 11 फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. जिसमें गेम चेंजर- 26.59 करोड़, देवा- 19.43 करोड़, द डिप्लोमैट- 13.45 करोड़, इमरजेंसी- 12.26 करोड़, फतेह-10.71 करोड़, बैडएस रवि कुमार-9.72 करोड़, मेरे हसबैंड की बीवी-5.28 करोड़, लवयापा- 4.75 करोड़, आजाद-4.75 करोड़, क्रेजी- 4.25 करोड़, सुपर बॉयज ऑफ मालेगांव- 1.82 करोड़ शामिल हैं.

अब चौथे दिन केसरी 2 कितनी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ती है, यह देखना काफी दिलचस्प होगा.

यह भी पढ़े: Kesari Chapter 2 Worldwide Collection: जाट की हालत टाइट, अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’ ने 2 दिन में बना डाला बड़ा रिकॉर्ड

Previous article Bihar Chunav 2025: जानिए कब होगी बिहार में चुनाव की घोषणा? पार्टियों के साथ निर्वाचन आयोग ने भी शुरू की तैयारी
Next article बिहार में नशे में धुत बेटे ने पीट-पीट कर बाप को मार डाला, मां की भी हालत नाजुक
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel