[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood विक्की कौशल के बर्थडे पर बेटे विहान की पहली झलक आई सामने, कैटरीना का इमोशनल पोस्ट वायरल

विक्की कौशल के बर्थडे पर बेटे विहान की पहली झलक आई सामने, कैटरीना का इमोशनल पोस्ट वायरल

0
विक्की कौशल के बर्थडे पर बेटे विहान की पहली झलक आई सामने, कैटरीना का इमोशनल पोस्ट वायरल
Katrina Kaif With Husband Vicky Kaushal And Son Vihaan

Katrina Kaif: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने अपने पति विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के बर्थडे सेलिब्रेशन की खास झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है. इन तस्वीरों में न सिर्फ कपल की खुशियां नजर आईं, बल्कि उनके बेटे विहान की भी प्यारी झलक देखने को मिली, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया.

परिवार संग सादगी भरे अंदाज में मनाया गया बर्थडे

विक्की कौशल का जन्मदिन इस बार बेहद निजी और पारिवारिक अंदाज में मनाया गया. शेयर की गई तस्वीरों में कैटरीना को क्रीम कलर की शर्ट और नो मेकअप लुक में देखा गया, जबकि विक्की डेनिम जैकेट में नजर आए. बर्थडे केक पर लिखा था- “Happy Birthday Papa”, जिसने इस सेलिब्रेशन को और भी खास बना दिया.

कैटरीना का भावुक नोट, विक्की को बताया अपनी ताकत

कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर लंबा और भावुक नोट लिखते हुए विक्की के प्रति अपना प्यार जाहिर किया. उन्होंने लिखा कि पिछले कुछ सालों में विक्की उनके लिए ताकत, प्यार और रोशनी बने रहे हैं. कैटरीना ने यह भी बताया कि वह उनके धैर्य और समझदारी की बेहद कद्र करती हैं.

उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि विक्की हर तरह के सवालों के जवाब दे देते हैं, चाहे वह माइथोलॉजी हो, एआई हो या फिर हेल्थ और बिजनेस से जुड़े विषय. कैटरीना ने यह भी लिखा कि उनके दिन की शुरुआत ब्लैक कॉफी से पहले ही उनके सवालों से हो जाती है.

बेटे विहान की झलक ने जीता फैंस का दिल

इस खास सेलिब्रेशन की तस्वीरों में बेटे विहान की झलक ने फैंस को सबसे ज्यादा आकर्षित किया. सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार इस परिवार को प्यार और शुभकामनाएं दे रहे हैं. यह पहली बार नहीं है जब कपल की फैमिली मोमेंट्स ने सुर्खियां बटोरी हों.

सेलेब्स और फैंस ने दी बधाइयां

कैटरीना की पोस्ट पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी रिएक्ट किया. करीना कपूर ने दोनों को शुभकामनाएं दीं, जबकि प्रियंका चोपड़ा ने विक्की को जन्मदिन की बधाई देते हुए कैटरीना के लिए खुशी जताई. अनन्या पांडे और सोनाक्षी सिन्हा ने भी पोस्ट को “क्यूट” और “स्वीट” बताया.

यह भी पढ़ें: थलापति विजय का नाम सुनते ही ब्लश करने लगीं तृषा कृष्णन, वीडियो इंटरनेट पर वायरल

Previous article गोपालगंज में 100 किमी दूर से हाजिरी बनाने वाले 33 शिक्षकों पर गिरी गाज, डीएम ने डीइओ को दिया निलंबन का आदेश
Next article Buxar News : गौशाला से भैंस चुरा ले गए चोर
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel