[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Karuppu Collection: ‘करुप्पु’ बनी सूर्या के करियर की सबसे बड़ी फिल्म, 7वें दिन भी नहीं थमी कमाई

Karuppu Collection: ‘करुप्पु’ बनी सूर्या के करियर की सबसे बड़ी फिल्म, 7वें दिन भी नहीं थमी कमाई

0
Karuppu Collection: ‘करुप्पु’ बनी सूर्या के करियर की सबसे बड़ी फिल्म, 7वें दिन भी नहीं थमी कमाई
सूर्या की फिल्म करुप्पु का पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम

Karuppu Box Office Collection Day 7: ‘करुप्पु’ में सूर्या और तृषा कृष्णन की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. पहले हफ्ते में फिल्म ने भारत और विदेशों में जबरदस्त कमाई करते हुए नया रिकॉर्ड बना दिया है. फिल्म को वीकडेज में हल्की गिरावट का सामना जरूर करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ बनी रही. खास बात यह है कि ‘करुप्पु’ अब सूर्या के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है.

सातवें दिन भी जारी रही मजबूत कमाई

sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘करुप्पु’ ने सातवें दिन भारत में करीब 8.30 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया. यह कमाई 5,140 शोज के जरिए हुई. हालांकि यह आंकड़ा बुधवार की 10.70 करोड़ रुपये की कमाई से करीब 22.4 प्रतिशत कम रहा. इसके साथ ही फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन अब 114.05 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. जबकि भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 132.05 करोड़ रुपये हो चुका है. ओवरसीज मार्केट में ‘करुप्पु’ ने अब तक 57 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. अगर घरेलू और विदेशी कमाई को मिलाया जाए तो फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 189.05 करोड़ रुपये पहुंच चुका है.

Image 294
Karuppu collection: ‘करुप्पु’ बनी सूर्या के करियर की सबसे बड़ी फिल्म, 7वें दिन भी नहीं थमी कमाई 3

सूर्या के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बनी ‘करुप्पु’

‘करुप्पु’ ने सूर्या की सुपरहिट फिल्म सिंघम II को पीछे छोड़ दिया है. इसके साथ ही यह फिल्म अब सूर्या के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. ‘करुप्पु’ साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म भी बन चुकी है.

चौथी बार साथ नजर आए सूर्या और तृषा

‘करुप्पु’ में सूर्या और तृषा कृष्णन चौथी बार साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले दोनों मौनम पेसियाधे, आयुथा एझुथु और आरु में साथ नजर आ चुके हैं. फिल्म का निर्देशन आरजे बालाजी ने किया है. इनके अलावा इंद्रांस, नैट्टी सुब्रमण्यम, स्वासिका, शिवदा और सुप्रीत रेड्डी भी फिल्म का हिस्सा हैं.

यह भी पढ़ें- कंगना रनौत के वीडियो ने मचाई हलचल, हरी चूड़ियां और मंगलसूत्र में आईं नजर, फैंस ने पूछा- शादी कर ली?

Previous article नरपतगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी: ट्रांसफार्मर से तेल और हाईवे के वाहनों से डीजल चुराने वाले गिरोह के 3 शातिर दबोचे, 420 लीटर तेल बरामद
Next article UPSC Prelims परीक्षा में अपनाएं ये लास्ट मिनट टिप्स, मिलेगा बड़ा फायदा
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel