[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Karuppu Collection Day 2: ‘करुप्पु’ की कमाई में जबरदस्त बढ़त, वीकेंड पर 50 करोड़ क्लब की ओर फिल्म

Karuppu Collection Day 2: ‘करुप्पु’ की कमाई में जबरदस्त बढ़त, वीकेंड पर 50 करोड़ क्लब की ओर फिल्म

0
Karuppu Collection Day 2: ‘करुप्पु’ की कमाई में जबरदस्त बढ़त, वीकेंड पर 50 करोड़ क्लब की ओर फिल्म
करुप्पु, फोटो- इंस्टाग्राम

Karuppu Box Office Collection Day 2: पहले दिन अच्छी शुरुआत करने के बाद फिल्म ‘करुप्पु’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग लगाई है. सूर्या और तृषा कृष्णन स्टारर एक्शन ड्रामा का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था. हालांकि रिलीज से पहले फिल्म को कुछ देरी और शो कैंसिल होने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन थिएटर में आते ही फैंस ने इसे जोरदार रिस्पॉन्स दिया. सूर्या की दमदार वापसी का असर सीधे फिल्म की कमाई पर दिखाई दिया.

दूसरे दिन ‘करुप्पु’ की कमाई में आया बड़ा उछाल

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘करुप्पु’ ने रिलीज के दूसरे दिन 23.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं फिल्म ने पहले दिन 15.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी. दो दिनों में फिल्म की कुल इंडिया नेट कमाई 38.85 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है. अगर इंडिया ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म अब तक 44.98 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है.

सोशल मीडिया पर सूर्या ने फैंस को कहा धन्यवाद

फिल्म की सफलता से खुश सूर्या ने शनिवार शाम अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर फैंस और पूरी टीम का धन्यवाद किया. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “दुनियाभर से हमें जो प्यार, नाम और सम्मान मिल रहा है, उसका पूरा श्रेय ‘करुप्पु’ की पूरी टीम को जाता है, जिन्होंने इस फिल्म पर भरोसा किया और मेहनत की. ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स, एस आर प्रकाश बाबू और प्रभु का दिल से धन्यवाद. कलाईवानन का शुक्रिया, जिन्होंने एडिट लॉक होने तक पूरी तरह फिल्म पर ध्यान दिया. आपने अपने नवजात बच्चे के साथ जिम्मेदारियां निभाते हुए भी शानदार काम किया.” संगीतकार साई अभ्यंकर की तारीफ करते हुए सूर्या ने कहा, “आपके लिए शब्द नहीं हैं. थिएटर में फिल्म को जो माहौल और जश्न मिल रहा है, उसकी सबसे बड़ी वजह आपका संगीत है.”

यह भी पढ़ें- दूसरे दिन बढ़ी ‘पति पत्नी और वो 2’ की कमाई, लेकिन नहीं टूट पाया 10 करोड़ का आंकड़ा

Previous article शुभेंदु अधिकारी 20 को उत्तर बंगाल तो 21 मई को जायेंगे दुर्गापुर, करेंगे प्रशासनिक बैठक
Next article Aaj Ka Mausam. भागलपुर में बदलेगा मौसम, तेज हवा और बारिश को लेकर अलर्ट जारी
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel