[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Karuppu Collection: 18वें दिन बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी ‘करुप्पु’ की रफ्तार, कितना हुआ कुल कलेक्शन?

Karuppu Collection: 18वें दिन बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी ‘करुप्पु’ की रफ्तार, कितना हुआ कुल कलेक्शन?

0
Karuppu Collection: 18वें दिन बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी ‘करुप्पु’ की रफ्तार, कितना हुआ कुल कलेक्शन?
सूर्या की फिल्म करुप्पु, फोटो- इंस्टाग्राम

Karuppu Box Office Collection Day 18: साउथ सुपरस्टार सूर्या और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की फिल्म ‘करुप्पु’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. हालांकि तीसरे वीक में आते ही फिल्म की कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ती नजर आ रही है. वीकेंड पर शानदार कारोबार करने के बाद अब वीकडेज में फिल्म के कलेक्शन में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. 18वें दिन फिल्म ने कितमी कमाई की, यहां जानें.

18वें दिन कमाई में आई गिरावट

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘करुप्पु’ ने रिलीज के 18वें दिन भारत में 2.40 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया. ‘करुप्पु’ का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 184.85 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 213.75 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. तमिल वर्जन फिल्म की कमाई का सबसे बड़ा स्रोत बना हुआ है. तमिल वर्जन ने 18वें दिन 2.05 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि तेलुगु वर्जन से 35 लाख रुपये की कमाई हुई.

जानें विदेश में कितनी हुई कमाई?

फिल्म ने 18वें दिन ओवरसीज मार्केट में 50 लाख रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म की कुल विदेशी कमाई बढ़कर 78.25 करोड़ रुपये हो गई है. भारत और विदेशों की कमाई को मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 292 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. राज्यों के हिसाब से देखें तो तमिलनाडु ने 18वें दिन सबसे ज्यादा 2.10 करोड़ रुपये का योगदान दिया. वहीं आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से 45 लाख रुपये, कर्नाटक से 11 लाख रुपये और केरल से 9 लाख रुपये का कारोबार हुआ.

क्या है फिल्म की कहानी?

आरजे बालाजी के निर्देशन में बनी ‘करुप्पु’ एक पौराणिक और मास एंटरटेनर फिल्म है. फिल्म में सूर्या ने सरवनन नाम के एक वकील का किरदार निभाया है, जो देवता करुप्पुसामी के मानव अवतार के रूप में नजर आता है.

यह भी पढ़ें- कंगना रनौत के बाद अब भूमि पेडनेकर की राजनीति में एंट्री? खुद दिया ये जवाब

Previous article बड़ा मंगल 2026: भगवान हनुमान कैसे बने चिरंजीवी? जानें पौराणिक कथाओं में छिपा रहस्य
Next article सीतामढ़ी में खाकी का मानवीय चेहरा, पुलिस की हाई-टेक गश्ती और तत्परता की चौतरफा तारीफ
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel