[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Day 7: कार्तिक आर्यन-अनन्या पांडे की फिल्म का हाल हुआ बेहाल, 7 दिनों में कमाए बस इतने करोड़

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Day 7: कार्तिक आर्यन-अनन्या पांडे की फिल्म का हाल हुआ बेहाल, 7 दिनों में कमाए बस इतने करोड़

0
Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Day 7: कार्तिक आर्यन-अनन्या पांडे की फिल्म का हाल हुआ बेहाल, 7 दिनों में कमाए बस इतने करोड़
Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Day 7

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Day 7: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ से मेकर्स को बॉक्स ऑफिस पर काफी उम्मीदें थी. माना जा रहा था कि यह फिल्म सिनेमाघरों में चल रही ‘धुरंधर’ की जबरदस्त लहर को थोड़ा बहुत टक्कर जरूर देगी. मगर रिलीज के एक हफ्ते बाद जो हालात सामने आए हैं, उन्होंने मेकर्स और फैंस दोनों को निराश कर दिया है. फिल्म को रिलीज हुए पूरे सात दिन हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद यह 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है. 

सातवें दिन की कमाई ने बढ़ाई चिंता

Sacnilk की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने सातवें दिन यानी बुधवार को सिर्फ 1.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब करीब 28.75 करोड़ रुपये तक पहुंच पाया है. एक हफ्ते में इतनी कम कमाई ने साफ कर दिया है कि दर्शकों को यह फिल्म सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही. यह फिल्म लगभग 90 करोड़ रुपये के बड़े बजट में बनी है. ऐसे में शुरुआती हफ्ते का यह प्रदर्शन मेकर्स के लिए चिंता का विषय बन गया है. 

फिल्म और स्टारकास्ट

‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का निर्देशन समीर विद्वांस ने किया है. फिल्म में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आए हैं. इसके अलावा जैकी श्रॉफ, नीना गुप्ता और टीकू तलसानिया जैसे अनुभवी कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देते हैं. यह कार्तिक और अनन्या की दूसरी फिल्म है. इससे पहले दोनों ‘पति पत्नी और वो’ में साथ नजर आ चुके हैं, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. शायद इसी वजह से इस बार भी मेकर्स को इस जोड़ी से काफी उम्मीदें थी. अब सबकी नजरें आने वाले वीकेंड पर टिकी हैं. अगर फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिला और दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ी, तो शायद कलेक्शन में थोड़ा सुधार देखने को मिले. 

ये भी पढ़ें: Ikkis X Review: फिल्म रिलीज होते ही धर्मेंद्र को देख भावुक हुए दर्शक, कहानी और अभिनय की हुई जमकर तारीफ

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel