[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood पटना में जब बीच सड़क पर कार्तिक आर्यन ने खाया लिट्टी- चोखा, ठेले के पास लग गई थी भीड़, VIDEO

पटना में जब बीच सड़क पर कार्तिक आर्यन ने खाया लिट्टी- चोखा, ठेले के पास लग गई थी भीड़, VIDEO

0
पटना में जब बीच सड़क पर कार्तिक आर्यन ने खाया लिट्टी- चोखा, ठेले के पास लग गई थी भीड़, VIDEO
कार्तिक आर्यन, फोटो- इंस्टाग्राम

अगर आपको पता हो कि कार्तिक आर्यन पटना आ चुके हैं और यहां आकर उन्होंने फेमस बिहारी डिश लिट्टी-चोखा का स्वाद भी लिया था? अगर नहीं, तो आज हम आपको उनका वह वीडियो दिखाएंगे, जिसमें वह लिट्टी-चोखा खाते दिखे थे. वीडियो में वह पटना में फैंस के साथ मस्ती करते, सेल्फी लेते और बिहारी खाने का लुत्फ उठाते नजर आए थे.

Kartik Aaryan Eats litti chokha In Patna: कार्तिक आर्यन ने खाया बिहार का ट्रेडिशनल फूड लिट्टी-चोखा

अपने पटना ट्रिप का वीडियो कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा था, लिट्टी-चोखा का स्वाद जुबान से और पटना का प्यार. दिलो-दिमाग से उतर ही नहीं रहा. वीडियो की शुरुआत में कार्तिक फोटोग्राफर्स से मजाकिया अंदाज में कहते हैं,“माइक मेरे मुंह के पास मत लाओ.” इसके बाद वह अपने फेमस ‘रूह बाबा’ पोज में फैंस के साथ तस्वीरें क्लिक कराते नजर आते हैं. रेस्टोरेंट में मौजूद लोगों के साथ भी वह मिलते हैं और हर किसी के साथ सेल्फी लेते दिखते हैं. सड़क किनारे ठेले पर कार्तिक बिहार के ट्रेडिशनल फूड लिट्टी-चोखा का स्वाद लेते हुए नजर आते हैं. ठेले के पास उनको देख लोगों की भीड़ लग गई थी.

Kartik Aaryan Upcoming Films: नागजिला सहित इन फिल्मों में दिखेंगे कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘नागजिला’ में नजर आएंगे, जिसमें वह एक इच्‍छाधारी नाग का किरदार निभा रहे हैं. यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी. इसके अलावा वह निर्देशक अनुराग बसु की एक रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म में भी काम कर रहे हैं, जिसमें श्रीलीला उनके साथ नजर आएंगी. यह फिल्म 2026 में रिलीज हो सकती है. वहीं करण जौहर के प्रोडक्शन में एक और अनटाइटल्ड फिल्म भी उनके खाते में है, हालांकि इसका रिलीज शेड्यूल अभी फाइनल नहीं हुआ है.

पिछली फिल्म हुई थी फ्लॉप

कार्तिक आर्यन पिछली बार फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ में नजर आए थे. इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे लीड रोल में थी. यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी, जिसमें दोनों की लव-हेट केमिस्ट्री को दिखाया गया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी.

यह भी पढ़ें- ओटीटी पर रिलीज हुई फ्लॉप फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’, लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है

Previous article लाखों कांवरियों के आने से पहले प्रशासन अलर्ट, भागलपुर के घाटों और मंदिरों की हुई बड़ी जांच
Next article आज से पूरे बिहार में शुरू होगा आंधी-बारिश का दौर, इन 24 जिलों में अलर्ट, अगले 3 दिनों के लिए एडवाइजरी जारी
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel