[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Kartik Aaryan Birthday: क्यों टूटा सारा अली खान और कार्तिक आर्यन का रिश्ता? इस वजह से हुआ था ब्रेकअप!

Kartik Aaryan Birthday: क्यों टूटा सारा अली खान और कार्तिक आर्यन का रिश्ता? इस वजह से हुआ था ब्रेकअप!

0
Kartik Aaryan Birthday: क्यों टूटा सारा अली खान और कार्तिक आर्यन का रिश्ता? इस वजह से हुआ था ब्रेकअप!

Kartik Aaryan Birthday: बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो कार्तिक आर्यन आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं. कार्तिक की फीमेल फैन फॉलोइंग जबरदस्त है और इन दिनों उनका करियर ग्राफ भी तेजी से ऊपर की ओर बढ़ रहा है. पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्टर का नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है. लेकिन सबका ध्यान सारा अली खान और उनके रिश्ते पर था. हालांकि दोनों ने कभी भी ऑफिशियल अपने रिश्ते को नहीं स्वीकारा. लेकिन दोनों एक-दूसरे को डेट कर चुके है. उनका रिश्ता क्यों टूटा, ये हम आपको बताते है.

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान का रिश्ता

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान को इम्तियाज अली की फिल्म लव आज कल 2 में देखा गया था. फिल्म की शूटिंग में दौरान सुनने में आया था कि एक्टर अब सिंगल नहीं है. जिसके बाद खबरें तेज हो गई थी दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे है. हालांकि फिल्म रिलीज से पहले दोनों ने ब्रेकअप कर लिया. दोनों ने कभी भी इसपर कुछ नहीं कहा औऱ ना ही उनके ब्रेकअप की वजह पता चली. वहीं, करण जौहर ने कॉफी विद करण में सारा की उपस्थिति के दौरान एक बातचीत में बताया था कि वो डेट कर चुके है.

इस वजह से टूटा सारा-कार्तिक का रिश्ता!

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कार्तिक आर्यन और सारा अली खान का रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चला और उनका ब्रेकअप हो गया. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि सारा की मां अमृता सिंह, सारा के करियर के शुरुआती चरण में कार्तिक आर्यन या किसी और के साथ उसके डेटिंग करने से खुश नहीं थीं. जिसके बाद सारा से इस अफेयर को उन्होंने खत्म करने को कहा.

Also Read: KBC 14 में कार्तिक आर्यन के हमशक्ल को देखकर बिग बी हुए हैरान, एक्टर ने कंटेस्टेंट से पूछ डाला ये सवाल
क्यों बनाई दोनों ने एक-दूसरे से दूरी?

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन ने अपने करियर पर ध्यान देने के लिए अलग होने का फैसला किया. लव आज कल 2 के दौरान दोनों के पर्सनल लाइफ ने लोगों का ध्यान ज्यादा खींचा था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों अपने प्रोफेशनल लाइफ पर अधिक ध्यान केंद्रित करना चाहते है. सारा और कार्तिक अपने करियर के ग्रोइंग स्टेज पर थे और उसको लेकर फोक्सड थे. इस वजह से उन्होंने दूरी बना ली.

कार्तिक आर्यन को मिला सरप्राइज

कार्तिक आर्यन ने अपने 32वां जन्मदिन पर अपने माता- पिता और पेट डॉग के साथ तसवीरें शेयर की. तसवीरों से लग रहा है कि उनके माता-पिता ने उन्हें सरप्राइज दिया है. फोटोज में वो केक काटते दिख रहे है. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, हर जन्म में मैं आपके कोकी के रूप में जन्म लेना चाहूंगा. मम्मी-पापा, कटोरी और किकी को जन्मदिन के इस प्यारे से सरप्राइज के लिए धन्यवाद.

Previous article LAC Standoff : एलएसी पर भारत बढ़ा रहा है अपनी ताकत, चीन को चुनौती देने की है तैयारी
Next article बरेली में RJD और JDU को प्रत्याशियों की तलाश, निकाय चुनाव के बहाने यूपी में जनाधार बढ़ाने की तैयारी
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel